Samsung Galaxy M35 5G Review: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सैमसंग का नया फोन कैसा है?

Samsung Galaxy M35 5G Review
Samsung Galaxy M35 5G Review: सैमसंग ने अपना नया फोन गैलेक्सी M35 5G को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. जानिए इसके फीचर्स के बारे में-
Samsung Galaxy M35 5G Review: सैमसंग ने अपनी एम सीरीज में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ बजट सेगमेंट में आया यह फोन कितना दमदार है, यह हम आपको बताते हैं-
Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
सैमसंग के नये लॉन्च हुए स्मार्टफोन में 6.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसे 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ जोड़ा गया है.
डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस से प्रोटेक्ट किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह ग्लास 4x बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और 2.0 मीटर फॉल एंड्योरेंस प्रदान करनेवाला है.
सैमसंग का यह फोन इन-हाउस एक्जीनॉस 1380 एसओसी चिप से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
इसके साथ ही, यह फोन बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए वेपर कूलिंग चेंबर से लैस है, जो हीट डिसिपेशन और स्मूद गेमप्ले प्रदान करने में सक्षम है.
सैमसंग के बजट फोन में ऑप्टेक्स के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है.
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
पावर के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy M35 5G कहां और कितने में मिलेगा?
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G फोन को ब्रांड ने दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8GB/128GB और 12GB/256GB में पेश किया है.
इसके 8GB/128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है.
इस बजट स्मार्टफोन का बिक्री अमेजन इंडिया की साइट पर 20 जुलाई से 21 जुलाई तक चलनेवाली अमेजन प्राइम डे सेल में शुरू होगी.
Samsung Galaxy M35 5G फोन 3 कलर ऑप्शंस- मूनलाइट ब्लू, डेब्रेक ब्लू और थंडर ग्रे में उपलब्ध होगा.
Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन
CMF Phone 1 Review: 16 हजार में CMF का पहला धांसू फोन, 50mp कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










