Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jul 2024 2:48 PM
Moto G85 5G Review
Moto G85 5G Review: मोटोरोला ने मिड रेंज में दमदार खूबियों वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह 20 हजार से कम बजट में आया यह फोन 12GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा और तगड़ा प्रॉसेसर वाला है. आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में-
Moto G85 5G Review: मोटोरोला ने बुधवार को भारत में मोटो जी85 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया. इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, फ्रंट में 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और मुख्य कैमरे के लिए सोनी लिटिया सेंसर है. नये Moto G85 5G में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. यह DCI-P3 कलर गैमट के साथ 10-बिट डिस्प्ले वाला हैंडसेट है. Moto G85 5G में 5,000mAh की बैटरी और 33W का चार्जर दिया गया है.

Moto G85 5G में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रॉसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड और 24GB तक की वर्चुअल रैम का इस्तेमाल करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसके साथ कंपनी ने 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ एंड्रॉयड 16 में अपग्रेड करने का वादा किया है.
CMF Phone 1 Review: 16 हजार में CMF का पहला धांसू फोन, 50mp कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस
Redmi 13 5G Launch: 13 हजार के बजट में लॉन्च हुई रेडमी की ये दमदार फोन, जानें इसके टॉप फीचर्स
Moto G85 5G स्मार्टफोन के फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए गए हैं. यह फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मुख्य Sony Lytia 600 कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा से लैस है. वहीं, फ्रंट में इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो इस ब्रांड और बजट के हिसाब से बड़ी बात है.

मोटो जी85 5जी दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है- 8 जीबी रैम / 128 जीबी जिसकी कीमत 17,999 रुपये और 12 जीबी रैम / 256 जीबी विकल्प की कीमत 19,999 रुपये है. इसकी बिक्री 16 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला और भारत भर के प्रमुख खुदरा स्टोरों पर शुरू होगी. मोटो जी85 5जी तीन पैनटोन क्यूरेटेड रंगों में उपलब्ध होगा- ऑलिव ग्रीन (वीगन लेदर), कोबाल्ट ब्लू (वीगन लेदर), और अर्बन ग्रे (एक्रिलिक ग्लास).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










