CMF Phone 1 Review: 16 हजार में CMF का पहला धांसू फोन, 50mp कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस

Updated:
विज्ञापन

CMF Phone 1 Review | CMF

CMF Phone 1 Review: सीएमएफ फोन 1 के फोटोग्राफी के एंहान्स करने के लिए पीछे की तरफ दो कैमरा का सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. बाकी के दमदार फीचर्स के लिए पढ़ते जाएं यह रिव्यू…

विज्ञापन

CMF Phone 1 Launch: नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने आज 8 जुलाई को भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर दिया है. ऐसे में आज हम सीएमएफ के पहले फोन के बारे में विस्तार से जानेंगे. इसके लिए पढ़ते जाएं सीएमएफ फोन 1 का रिव्यू…

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन

नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ फोन 1 में 6.67 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है जो 120 हर्ज हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. अगर इस नए फोन की डिजाइन की बात करें तो पीछे की तरफ दो कैमरा का सेटअप है जिसकी पोजिशनिंग वर्टिकल है. फोन दिखने में कुछ नथिंग फोन जैसा ही दिखता है. पर इसमें कुछ अलग से मोडिफिकेशन किए गए हैं.

प्रॉसेसर और बैटरी

सीएमएफ फोन 1 के परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5जी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो इक ऑक्टाकोर प्रॉसेसर है. इस प्रॉसेसर की प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.5 गिगाहर्ज की है. वहीं सेकेंड्री और टेर्सेयरी क्लॉक स्पीड को 2 गिगाहर्ज पर फिक्स किया गया है. सीएमएफ फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो टाइप सी फार्स्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ओएस और वारंटी

नथिंग के सीएमएफ फोन 1 को ऑपरेट करने के लिए Android 14 आधारित Nothing OS 2.6 का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने 2 साल का मेजर ओएस अपडेट देने का वादा किया है. इसके साथ ही 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी. कंपनी इस फोन पर 1 साल की वारंटी दे रही है वहीं इसके एसेसरीज पर 6 महीने की वारंटी ह���.

कैमरा और स्टोरेज

सीएमएफ फोन 1 के फोटोग्राफी के एंहान्स करने के लिए पीछे की तरफ दो कैमरा का सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो और वाइडएंगल फोटोग्राफी के लिए मौजूद है. सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन के कैमरा का यूआई नथिंग फोन के कैमरा जैसा ही है.

नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ फोन 1 के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6 जीबी का रैम और 128 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है जिससे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इस साएमएफ फोन 1 का वजन 197 ग्राम का है. वहीं इसके थिकनेस की बात करें तो 8.2 मिलीमीटर का है.

कीमत और ऑफर

अगर सीआमएफ फोन 1 की कीमत की बात करें तो यह फोन फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. आप इस फोन के ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. इस फोन की ओरिजिलन कीमत 19,999 रुपये है पर फ्लिपकार्ट पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा.

OnePlus Nord CE4 Lite 5G Review: 20 हजार के बजट में कैसा है वनप्लस का यह फोन ?

Infinix Note 40 5G Review: सबसे सस्ता वायरलेस चार्जिंग वाला स्मार्टफोन कैसा है?

Xiaomi 14 Civi Review: क्यों फ्लैगशिप किलर साबित हो रहा शाओमी का यह फोन?

Oneplus Nord CE 4 Review: 25 हजार में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फोन, क्या सच में है दमदार?

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola
CMF Phone 1

CMF Phone 1

CMF Phone 1 Review: सीएमएफ फोन 1 के फोटोग्राफी के एंहान्स करने के लिए पीछे की तरफ दो कैमरा का सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. बाकी के दमदार फीचर्स के लिए पढ़ते जाएं यह रिव्यू...