Samsung Freestyle: आपके बैग में समा जाएगा 100 इंच का फुल एचडी स्मार्ट स्क्रीन, बड़े काम का है पोर्टेबल प्रोजेक्टर

Samsung The Freestyle
Samsung Freestyle एक अल्ट्रा-पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जिसमें स्मार्ट स्पीकर और एंबिएंट लाइटिंग की भी खूबियां मिलती हैं.
Samsung Freestyle Projector: सैमसंग ने ‘द फ्रीस्टाइल’ नाम की एक खास डिवाइस भारत में पेश की है. यह एक अल्ट्रा-पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जिसमें स्मार्ट स्पीकर और एंबिएंट लाइटिंग डिवाइस की भी खूबियां मिलती हैं. यह डिवाइस ऐसे लोगों के लिए बड़े काम की हो सकती है, जो घूमने का शौक रखते हैं. इसके साथ सफर के दौरान वीडियो और ऑडियो कंटेंट का मजा लिया जा सकता है. यह डिवाइस 100 इंच के स्क्रीन साइज में वीडियो प्रोजेक्ट कर सकती है.
100 इंच की स्क्रीन कभी भी और कहीं भी क्रिएट करें
सैमसंग फ्रीस्टाइल बाकी प्रोजेक्टर्स से थोड़ा अलग है. वजन में केवल 800 ग्राम की इस डिवाइस के जरिये आप दीवारों से लेकर छत तक पर वीडियो देख सकते हैं. यह 180 डिग्री में रोटेट होता है, जिससे यूजर को सटीक एंगल मिलता है. इसे इस्तेमाल करने के दौरान अलग से किसी स्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ती है. इस अल्ट्रा पोर्टेबल डिवाइस की मदद से यूजर्स अपने पास 100 इंच की स्क्रीन कभी भी और कहीं भी क्रिएट कर सकते हैं.
Samsung लायी Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6, AI फीचर्स से लैस नये फोल्डेबल फोन
Sony Ult Wear Review: कैसा है 17 हजार वाला सोनी का नया हेडफोन?
गैलेक्सी डिवाइसेज के साथ करें सिंक
The Freestyle इंडस्ट्री का पहला ऐसा पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जो सर्टिफाइड OTT प्लैटफॉर्म के साथ लैस होकर आता है. इसे टाइप-सी पावर कनेक्शन के माध्यम से चार्ज किया जाता है. सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स इस प्रोजेक्टर को इसमें दिया गया एक बटन दबाकर गैलेक्सी डिवाइसेज के साथ सिंक कर सकते हैं. इस बटन को दबाकर यूजर्स अपनी गैलेक्सी डिवाइस का इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल की तरह कर सकते हैं. यही नहीं, अगर वाई-फाई नेटवर्क न हो, तो मोबाइल हॉटस्पॉट से भी आप फ्रीस्टाइल को कनेक्ट कर सकते हैं.
सफेद रंग की दीवार तलाशने की जरूरत नहीं
सैमसंग फ्रीस्टाइल अल्ट्रा-पोर्टेबल प्रोजेक्टर ऑटो कीस्टोन, ऑटो लेवलिंग और ऑटो फोकस फीचर्स से पैक है. ऑटो कीस्टोन फीचर किसी भी समतल सतह पर स्क्रीन को अपने आप एडजस्ट कर लेता है. ऑटो फोकस फीचर से कुछ सेकेंड्स में 100 इंच साइज पर फोकस किया जा सकता है. ऑटो लेवलिंग फीचर यह सुनिश्चित करता है कि स्क्रीन किसी भी सतह पर लेवल में रहे. ‘द फ्रीस्टाइल’ की एक खूबी यह भी है कि यह आपकी दीवार के रंगों से तालमेल बैठा लेता है. ऐसे में इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सफेद रंग की दीवार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बोलकर तलाश करें कंटेंट
Samsung Freestyle में एक पावरफुल बिल्ट-इन स्पीकर के साथ ओम्नी-डायरेक्शनल 360-डिग्री साउंड मिलता है. इससे यूजर्स को सिनेमैटिक क्वॉलिटी वाला साउंड एक्सपीरिएंस होता है. इस डिवाइस में फार-फील्ड वॉयस कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स बोलकर कंटेंट की तलाश कर सकते हैं. जब स्क्रीन ऑफ हो, तब यूजर्स इस डिवाइस का इस्तेमाल म्यूजिक सुनने के लिए कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ, अमेजन एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट की तरह यह मौसम का हाल भी बताने में सक्षम है.
2 साल की वॉरंटी
The Freestyle को सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग शॉप और अमेजन से खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 84,990 रुपये है. कंपनी अपने कस्टमर्स को 5 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है. लिमिटेड पीरियड डील के तहत इसकी खरीद पर 5,900 रुपये का द फ्रीस्टाइल कैरी केस फ्री मिलेगा. द फ्रीस्टाइल पर कंपनी 2 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










