24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Realme P2 Pro 5G Launch Review
Realme P2 Pro 5G Launch Review 512GB Storage 5200mAh Battery 50MP Camera: चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में नया फोन लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि कैसा है यह फोन और इसके कौन से फीचर्स हैं खास-
Realme P2 Pro 5G: रियलमी पी2 प्रो 5G स्मार्टफोन भारत में आ गया है. यह स्मार्टफोन Realme P1 Pro के सक्सेसर के तौर पर बाजार में उतारा गया है. इसमें कई नये फीचर्स शामिल किये गए हैं. Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रॉसेसर, 12GB तक इनबिल्ट रैम और 12 जीबी तक RAM एक्सपैंशन फीचर दिया गया है. फोन में गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए जीटी मोड फीचर दिया गया है. इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP65 की रेटिंग मिली है. पावर के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली इस बड़ी डिवाइस में 5200mAh बड़ी बैटरी मिलती है. यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया है.
रियलमी पी2 प्रो 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस और तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत ऑफर्स के तहत 19,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 17 सितंबर से कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी.
Realme P2 Pro के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
डिस्प्ले : स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2412×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 1200निट्स हाई ब्राइटनेस है.
प्रॉसेसर : फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU है. चिपसेट को 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB के साथ जोड़ा गया है.
कैमरा : रियलमी पी2 प्रो में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का शूटर मिलता है.
ओएस : हैंडसेट एंड्रॉयड बेस्ड रियलमी UI 5.0 कस्टम स्किन पर चलता है.
कनेक्टिविटी : कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं.
बैटरी : 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,200mAh की बैटरी फोन में दी गई है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Realme P2 Pro की प्राइस कितनी है?
8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन ऑफर्स लगाकर इसकी कीमत 19,999 रुपये है. इसका 12GB+256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आया है. इसे ऑफर्स के तहत 21,999 रुपये में लिया जा सकता है. इसके टॉप 12GB+512GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 27,999 रुपये है, जबकि ऑफर्स का लाभ उठाकर इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Realme P2 Pro की सेल और अवेलेबिलिटी की डीटेल्स क्या हैं?
रियलमी का यह स्मार्टफोन पैरट ग्रीन और ईगल ग्रे कलर में आया है. 17 सितंबर को पहली सेल लाइव होगी. इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी वेबसाइट और रियलमी ऐप से खरीदा जा सकेगा. सेल शाम 6 से 8 बजे के बीच लाइव होगी.
Realme GT 6T Review: 25 हजार से कम में आया रियलमी का फ्लैगशिप फोन कैसा है?
Realme 13 Pro Series: रियलमी के ये दो फोन्स में मिल रहे DSLR वाले कैमरा फीचर, यहां जानें कीमत और ऑफर
Realme C61 Review: 7699 रुपये में 32MP कैमरा, बड़ी बैटरी और भी बहुत कुछ…
Realme Buds Air 6 Pro Review: 5 हजार के बजट में कैसे हैं रियलमी के नये ईयरबड्स, जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










