Realme GT 6T Review: 25 हजार से कम में आया रियलमी का फ्लैगशिप फोन कैसा है?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 May 2024 2:31 PM

विज्ञापन

Realme GT 6T Review

Realme GT 6T Review : रियलमी का फ्लैगशिप फोन 25 हजार रुपये से कम दाम में आया है. रियलमी जीटी 6टी स्‍मार्टफोन देश में आया पहला फोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रॉसेसर लगा है. आइए जानते हैं अपने बजट में कैसा है यह फोन-

विज्ञापन

Realme GT 6T Review : चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने बाजार में नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है. खास बात यह है कि देश में आया यह पहला फोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रॉसेसर (Realme GT 6T Soc) दिया गया है. रियलमी जीटी 6टी स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जो सोनी का LYT-600 सेंसर वाला है. Realme GT 6T को पावर देती है इसमें दी गई 5,500mAh की बैटरी, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme GT 6T Features & Specifications

Realme GT 6T 5G में 6.78 इंच का फुल एचडी+ (1,264×2,780 पिक्‍सल्‍स) LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है. इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच है. पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स की है. रिलयमी का दावा है कि फोन 6 हजार निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है.

Realme GT 6T फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है. उस पर रियलमी UI 5 की लेयर दी गई है. यह फोन डुअल-स‍िम (नैनो) स्‍लॉट में आता है. कंपनी ने फोन को 3 प्रमुख एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड औरव 4 साल तक सिक्‍यो‍रिटी अपडेट देने की बात कही है.

Realme GT 6T में 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रॉसेसर दिया गया है. भारत में पहली बार किसी फोन में यह प्रॉसेसर मिला है. इसके साथ ही, फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है.

25 हजार में कैसा फोन है Motorola Edge 50 Fusion ?

Realme GT 6T Price & Availability in India

Realme GT 6T की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है. यह मूल्य 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के लिए है. इस फोन को 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्‍शंस में भी पेश किया गया है और इनकी कीमत क्रमश: 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है.

Realme GT 6T फ्लूइड सिल्‍वर और रेजर ग्रीन कलर्स में आया है. सेल 29 मई को दोपहर 12 बजे से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर होगी. ICICI, HDFC और SBI कार्ड यूजर्स 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट पा सकते हैं. इसके साथ ही 2 हजार रुपये का एक्‍सचेंज ऑफर भी है, जिससे फोन की कीमत 6 हजार रुपये कम हो जाएगी.

कुल मिलकर कहें, तो 25 हजार रुपये की रेंज में आया Realme GT 6T 5G स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी हो सकता है.

Realme GT 6T में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme GT 6T में क्वालकॉम का 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो भारत में किसी फोन में पहली बार उपयोग किया गया है।

इस फोन की बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस क्या हैं?

इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 6T की डिस्प्ले के फीचर्स क्या हैं?

इस फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच है और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।

फोन की कीमत और उपलब्धता क्या है?

Realme GT 6T की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है और इसकी बिक्री 29 मई से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर होगी।

इस फोन में कितनी RAM और स्टोरेज विकल्प हैं?

Realme GT 6T में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं।

50MP सेल्फी कैमरा और दमदार प्रॉसेसर के साथ Tecno Camon 30 सीरीज ने ली एंट्री, यहां जानिए कीमत और फीचर्स की डीटेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola