25 हजार में कैसा फोन है Motorola Edge 50 Fusion ?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 May 2024 12:56 PM

विज्ञापन

motorola edge 50 fusion

Motorola Edge 50 Fusion Review - Smartphone Under 25000 : मोटोरोला ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एज 50 फ्यूजन (Moto Edge 50 Fusion) को बाजार में उतार दिया है. यह मिड-रेंज फोन क्वालकॉम चिपसेट से लैस है और नये एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास बात है, और 25 हजार के बजट में क्या यह सही रहेगा?

विज्ञापन

Smartphone Under 25000 – Motorola Edge 50 Fusion Review : चीन की स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने नया फोन बाजार में उतारा है. यह मोटोरोला के एज सीरीज का नया फोन मोटोरोला एज 50 फ्यूजन है. मिड बजट रेंज में आया यह फोन क्वालकॉम चिपसेट वाला है और नये एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है, जो यह बताती है कि यह पानी और धूल से एक हद तक बेअसर है. इस हैंडसेट में बड़ा रैम स्पेस और बड़ी स्टोरेज दी गई है.

Motorola Edge 50 Fusion Display

मोटोरोला एज 50 में 6.7 इंच की और सुंदर डिस्प्ले मिलती है, जो साफ FHD+ और चमकदार OLED बड़ी है

ये 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन देती है और रिफ्रेश रेट 144Hz है, इसकी ब्राइटनेस 1600 nits तक है

हैंडसेट की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की है, जो इसे इतना सुरक्षित बनाती है कि यह जल्दी नहीं टूटेगी.

50MP सेल्फी कैमरा और दमदार प्रॉसेसर के साथ Tecno Camon 30 सीरीज ने ली एंट्री, यहां जानिए कीमत और फीचर्स की डीटेल

Motorola Edge 50 Fusion Performance

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन नये एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है

Motorola Edge 50 Fusion एक मिड-रेंज फोन है, इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है

यह चिपसेट 12GB रैम तक को सपोर्ट करने में सक्षम है

नये मोटोरोला एज 50 स्मार्टफोन में स्टोरेज के दो ऑप्शंस दिये गए हैं – 128GB और 256GB.

Motorola Edge 50 Fusion Camera

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में तीन कैमरों का सपोर्ट मिलता है

f/1.88 aperture का 50MP का मेन कैमरा और f/2.2 aperture का 13MP का वाइड एंगल कैमरा रियर में है

सेल्फी के लिए f/2.45 aperture का 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Motorola Edge 50 Fusion Battery and Others

इस फोन को 5000mAh की दमदार बैटरी पावर देती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

यह फोन धूल और पानी से जल्दी खराब नहीं होगा, क्योंकि इसे IP68 रेटिंग मिली है

इसमें Bluetooth 5.2, ड्यूल SIM का सपोर्ट भी मिल रहा है.

फोन का वजन 174.9 ग्राम है.

Vivo V30e Vs Vivo V30: कैमरा, फीचर्स और कीमत में बेहतर स्मार्टफोन कौन?

Motorola Edge 50 Fusion Price and Availability

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन दो वेरिएंट में आता है – 8GB रैम + 128GB और 12GB रैम + 256GB

8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये का है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला 24,999 रुपये का

हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर में यह फोन 22 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और देश के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है.

Motorola Edge 50 Fusion की डिस्प्ले कैसी है?

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1600 nits तक है, और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से सुरक्षित है।

इस फोन का प्रोसेसर और प्रदर्शन कैसा है?

यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर चलता है और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करता है। यह 12GB रैम तक सपोर्ट करता है और दो स्टोरेज विकल्प 128GB और 256GB में उपलब्ध है।

कैमरा सेटअप में क्या खास है?

Motorola Edge 50 Fusion में रियर पर 50MP का मेन कैमरा और 13MP का वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतर तस्वीरों के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी और अन्य विशेषताएं क्या हैं?

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें Bluetooth 5.2 और ड्यूल SIM सपोर्ट भी है।

Motorola Edge 50 Fusion की कीमत और उपलब्धता क्या है?

इस फोन के दो वेरिएंट हैं: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। यह हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू रंगों में 22 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola