Poco M7 Pro 5G: पोको लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स के बारे में जानें सब कुछ
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Dec 2024 11:21 AM
Poco M7 Pro 5G
Poco M7 Pro 5G: पोको का नया स्मार्टफोन बजट रेंज में उतारा गया है. फोन में शानदार कैमरा और दमदार बैटरी मिलती है. जानिए इस किफायती 5जी फोन की खूबियां-
Poco M7 Pro 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने Poco M7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन बजट रेंज में उतारा गया है. Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन के डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है. इस स्मार्टफोन को TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन और SGS आई केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है. यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रॉसेसर से लैस है. इसके साथ ही यह फोन 16GB तक रैम से भी लैस है.
Poco M7 Pro 5G: कैमरा सेटअप कैसा है?
पोको का यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा के साथ एक ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस है. फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है. फोन में मल्टी फ्रेम नॉइज रिडक्शन और फोर इन वन पिक्सल ब्लिनिंग फीचर भी दिया गया है. यह स्मार्टफोन 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम के साथ आया है. डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
Poco M7 Pro 5G: कीमत कितनी है?
पोको एम7 प्रो 5जी फोन की शुरुआती कीमत 13999 रुपये रखी गई है. इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है. फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13999 रुपये है. इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 15999 रुपये रखी गई है.
Poco M7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
Display – 6.67-inch
Resolution – 1080 x 2400
Front Camera – 20MP
Rear Camera – 50MP + 2MP
OS – Android 14
RAM – 6GB, 8GB
Storage – 128GB, 256GB
Battery Capacity – 5110mAh
70 हजार की रेंज में आये Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन्स कैसे हैं?
Moto G35 Review: बाजार में तहलका मचा देगा मोटोरोला का सस्ता 5G फोन
Lava Yuva 4 Review: 7 हजार रुपये में आया यह फोन कितना स्मार्ट है?
POCO M6 Plus 5G Launch Review: पोको के इस धाकड़ 108 MP कैमरा वाले फोन का कमाल, फीचर्स बेमिसाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










