Moto G35 Review: बाजार में तहलका मचा देगा मोटोरोला का सस्ता 5G फोन
Moto G35 Review: यह स्मार्टफोन खास तौर पर बजट में 5G स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए है और रेडमी और रियलमी जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा.
Moto G35 Launch Review: Motorola ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन विशेष रूप से बजट में 5G स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए है और Redmi व Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा. यह मोटोरोला स्मार्टफोन एक स्टोरेज वेरिएंट (4GB RAM और 128GB स्टोरेज) में उपलब्ध है और 16 दिसंबर से Flipkart और Motorola की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है.
Moto G35 5G में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और IP52 रेटिंग भी है, जिससे यह पानी के छींटे सहन कर सकता है. यह Unisoc T760 प्रॉसेसर पर चलता है और 5,000mAh बैटरी के साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट करता है.

इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है. स्मार्टफोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. Moto G35 5G Android 14 पर चलता है और Motorola अगले 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करता है.
Moto G35 5G की पहली सेल कल से शुरू हो रही है. यह फोन ग्राहक फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है. इसे तीन रंगों – मिडनाइट ब्लैक, लीफ ग्रीन, और गुवावा रेड में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5% कैशबैक मिलेगा, जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी. इसके अलावा, EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है.
Beware Of WhatsApp Scam: एक मैसेज बन गया आफत, लुट गए 4 करोड़
Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










