Lava Yuva 4 Review: 7 हजार रुपये में आया यह फोन कितना स्मार्ट है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Nov 2024 5:03 PM
LAVA Yuva 4 Smartphone Review
Lava Yuva 4 स्मार्टफोन पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
Lava Yuva 4 Review: किफायती स्मार्टफोन की मार्केटिंग करनेवाली कंपनी लावा (Lava) ने अपनी युवा (Yuva) सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. नाम है Lava Yuva 4. यह एक एंट्री लेवल डिवाइस है. इसमें HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन Unisoc T606 प्रॉसेसर से लैस है.
पहली बार के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन
Lava Yuva 4 स्मार्टफोन पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया यह फोन दो वेरिएंट्स में मिलेगा. पहला है- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और दूसरा है- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज. फोन की सेल शुरू हो गई है.
Lava Yuva 4 Features & Specifications
Display : 6.56-inch
Front Camera : 8MP
Rear Camera : 50MP
RAM : 4GB
Storage : 64GB
OS : Android 14
Battery Capacity : 5000mAh
खूबियों पर डालें एक नजर
Yuva 4 में 6.56 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें UNISOC T606 चिपसेट है, जो अच्छा परफॉर्मेंस देता है. फोन में 5000mAh बैटरी मिलेगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है. कैमरा सिस्टम में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं. यह फोन ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी ब्लैक कलर में उपलब्ध है और Android 14 OS पर चलता है. इसके साथ ही, कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है.
Nokia बनाने वाली HMD लायी तगड़ा हैंडसेट, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये खूबियां हैं जोरदार
50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










