Oppo Reno 12 5G Series Review : 35 हजार की रेंज में कितने दमदार हैं AI स्मार्टफोन्स?

Updated:
विज्ञापन
Oppo Reno12 Series Review

Oppo Reno12 Series Review

Oppo Reno 12 Series Review : चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो ने ओप्पो रेनो 12 स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें ओप्पो रेनो 12 5G और ओप्पो रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

विज्ञापन

Oppo Reno 12 5G Series Review : ओप्पो ने अपनी प्रीमियम रेनो 12 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिये हैं. इसके तहत OPPO Reno12 5G और OPPO Reno12 Pro 5G स्मार्टफोन आये हैं.

ओप्पो रेनो 12 प्रो और रेनो 12 में 1,080×2,412 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है.

ओप्पो रेनो 12 प्रो की स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलती है, जबकि रेनो 12 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i कोटिंग से लैस है.

दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट से लैस हैं और एंड्रॉयड 14 पर आधारित कलरOS 14.1 पर काम करते हैं.

ओप्पो रेनो 12 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

रेनो 12 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मुख्य, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. वीडियो चैट और सेल्फी के लिए यह 32MP का कैमरा से लैस है.

रेनो 12 5G सीरीज में लंबे बैकअप के लिए ओप्पो ने 80W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ कंपनी ने 5,000mAh का बड़ा बैटरी पैक दे रखा है.

भारत में ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G की कीमत 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 40,999 रुपये रखी गई है. ओप्पो रेनो 12 5G की कीमत 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये निर्धारित की गई है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी छूट भी उपलब्ध कराएगी.

ओप्पो के नये फोन फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया वेबसाइट के जरिये बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ओप्पो रेनो 12 प्रो को 18 जुलाई से स्पेस ब्राउन और सनसेट गोल्ड रंगों में खरीदा जा सकेगा. वहीं, रेनो 12 की बिक्री एस्ट्रो सिल्वर, मैट ब्राउन और सनसेट पीच रंगों में 25 जुलाई से शुरू होगी.

Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन

CMF Phone 1 Review: 16 हजार में CMF का पहला धांसू फोन, 50mp कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस

OnePlus Nord CE4 Lite 5G Review: 20 हजार के बजट में कैसा है वनप्लस का यह फोन ?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola
Oppe Reno 12 Series 5G

Oppe Reno 12 Series 5G

Oppo Reno 12 Series Review : चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो ने ओप्पो रेनो 12 स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें ओप्पो रेनो 12 5G और ओप्पो रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कैसे हैं ये हैंडसेट्स, आइए जानें-