Reliance Jio ने रच दिया इतिहास, China Mobile को पछाड़कर बनी दुनिया की नंबर-1 टेलीकॉम कंपनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Oct 2024 2:59 PM
Jio New Affordable Phone
Reliance Jio Vs China Mobile Data Consumption Comparison: रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक खपत के मामले में भारतीय कंपनियों को ही नहीं, बल्कि दुनिया की सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है.
Reliance Jio Vs China Mobile Data Consumption Comparison: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance jio) डेटा ट्रैफिक (Data Traffic) के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क (World’s Largest Network) बना हुआ है. 2024 में जनवरी से लेकर सितंबर तक यानी पहली तीन तिमाहियों के आंकड़ों में रिलायंस जियो (Reliance Jio Data) चीनी कंपनी चाइना मोबाइल (China Mobile) से लगातार आगे बना हुआ है. वैश्विक स्तर पर दूरसंचार सेक्टर की रिसर्च कंपनी टीफिशिएंट के मुताबिक डेटा ट्रैफिक में जियो और चाइना मोबाइल के बाद तीसरे नंबर पर चीन की ही एक दूसरी कंपनी चाइना टेलीकॉम है. वहीं चौथे पायदान पर भारतीय कंपनी एयरटेल शामिल है. वोडा आइडिया ने छठी पोजिशन हासिल की है.
5जी नेटवर्क की मजबूत उपस्थिति से बढ़ा डेटा ट्रैफिक
टीफिशिएंट ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है, ऐसा लगता है कि चीनी कंपनी चाइना मोबाइल की हवा निकल गई है. चाइना मोबाइल में सिर्फ 2% की सालाना वृद्धि हुई है, वहीं जियो और चाइना टेलीकॉम ने करीब 24% और एयरटेल में 23% की वृद्धि दर्ज की गई है. टीफिशिएंट ने भारतीय कंपनियों में डेटा ट्रैफिक बढ़ने के लिए 5जी नेटवर्क की मजबूत उपस्थिति को कारण माना है. वहीं चीन के डेटा ट्रैफिक पर 5G भारत जितना प्रभाव नहीं डाल पाया है.
दूसरे क्वॉर्टर में कुल डेटा ट्रैफिक 45 एक्साबाइट के पार
जियो की दुनिया में डेटा ट्रैफिक के मामले में नंबर वन बनने में 5G और होम ब्रॉडबैंड की मजबूत मांग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जियो नेटवर्क पर पिछले तीन वर्षों में डेटा ट्रैफिक में लगभग 2 गुना हो गया है. 14 करोड़ 80 लाख के करीब ग्राहक जियो के 5जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं. जियो के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका कुल डेटा ट्रैफिक 45 एक्साबाइट को पार कर गया था.
Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका, 999 रुपये का जियोभारत 4जी फोन 699 रुपये में मिलेगा
Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










