रिलायंस जियो के वॉयस-ओनली प्लान्स: डेटा के बिना मिलेगी लंबी वैलिडिटी

इंटरनेट नहीं चाहिए, तो जियो के वॉयस-ओनली प्लान्स हैं बेस्ट / सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से
रिलायंस जियो ने TRAI के निर्देशों के बाद वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान्स पेश किये हैं. ₹1178 प्लान 336 दिन की वैधता और 3600 SMS के साथ आता है, जबकि ₹448 प्लान 84 दिन की वैधता और 1000 SMS देता है. दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग है लेकिन डेटा शामिल नहीं है. जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा वाउचर लिया जा सकता है.
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उन ग्राहकों के लिए खास वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान्स पेश किये हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है लेकिन कॉलिंग और सर्विस वैधता चाहिए.TRAI के निर्देशों के बाद जियो ने ऐसे प्लान्सलॉन्च किये, ताकि सिर्फ कॉलिंग चाहने वाले यूजर्स को डेटा पैक के लिए अतिरिक्त खर्च न करना पड़े.
जियो का ₹1178 वॉयस-ओनली प्लान
यह प्लान 336 दिनों की सर्विस वैधता के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं. इसमें कोई डेटा शामिल नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज किया जा सकता है. इस प्लान में JioTV और JioCloud जैसी बेसिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं.
जियो का ₹448 वॉयस-ओनली प्लान
₹448 वाले प्लान की वैधता 84 दिन है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं. डेटा इसमें भी शामिल नहीं है, लेकिन JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं मिलती हैं. यह उन यूजर्स के लिए है जो कम अवधि के लिए वॉयस सर्विस चाहते हैं.
डेटा वाउचर ऑप्शंस भी हैं
जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर ₹19 का है, जिसमें 1GB डेटा मिलता है और इसकी वैधता सिर्फ 1 दिन होती है. यानी वॉयस-ओनली प्लान लेने वाले ग्राहक जरूरत पड़ने पर छोटे डेटा पैक से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.
यूजर्स के लिए असरदार
ये प्लान्स खासतौर पर बुजुर्गों, ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों और उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं लेकिन कॉलिंग की जरूरत ज्यादा होती है. लंबे समय तक वैधता मिलने से बार-बार रिचार्ज करने की झंझट भी खत्म हो जाती है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: जियो का बजट फ्रेंडली प्लान, 30 दिन तक चलेगा 40GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










