Jio ने लॉन्च किए 5 नये गेमिंग प्लान:₹48 से शुरू, फ्री मिलेगा JioGamesCloud ऐक्सेस

Jio 98 days validity plan
Reliance Jio New Plan: रिलायंस जियो Reliance Jio ने गेमिंग लवर्स के लिए ₹48 से शुरू होने वाले 5 नए डेटा ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किए हैं. इनमें यूजर्स को JioGamesCloud Pro Pass (₹398 वैल्यू) का फ्री एक्सेस मिलेगा. अब बिना गेम डाउनलोड किए, क्लाउड के जरिए मोबाइल और PC पर प्रीमियम गेम्स खेल सकेंगे.
Reliance Jio ने गेमर्स को बड़ी सौगात (Reliance Jio New Plan) दी है. कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए खासतौर पर गेमिंग को ध्यान में रखते हुए 5 नये डेटा प्लान्स लॉन्च (Reliance Jio New Data Plans Launched) किये हैं. इन प्लान्स की कीमत ₹48, ₹98, ₹298, ₹495 और ₹545 है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को Jio Games Cloud Pro Pass का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिसकी अलग से कीमत ₹398 है.
Reliance Jio New Plan: क्या खास है इन नये गेमिंग प्लान्स में?
हाई-स्पीड डेटा: सभी प्लान्स में 10Mbps की स्पीड पर गेमिंग के लिए उपयुक्त डेटा मिलेगा.
बिना डाउनलोड गेमिंग: गेम डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, सीधे क्लाउड से चलाएं प्रीमियम गेम्स.
फ्री क्लाउड सब्सक्रिप्शन: Jio Games Cloud Pro Pass 28 दिनों के लिए फ्री मिलेगा, जिसकी कीमत ₹398 है.
JioGamesCloud क्या है?
JioGamesCloud, Reliance की क्लाउड-आधारित गेमिंग सर्विस है, जिसमें आप बिना किसी महंगे हार्डवेयर के, स्मार्टफोन, PC या Jio सेट-टॉप बॉक्स पर प्रीमियम गेम्स खेल सकते हैं. इसमें आपको कंसोल-जैसा एक्सपीरियंस मिलता है, वो भी बिना गेम डाउनलोड किये.
Reliance Jio New Plan: किसके लिए हैं ये प्लान्स?
गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स
स्टोरेज और हार्डवेयर लिमिटेशन वाले डिवाइसेस यूज करने वाले लोग
JioGamesCloud का ट्रायल या सब्सक्रिप्शन फ्री में पाना चाहने वाले यूजर्स.
100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे
यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










