Realme 16T आया 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ, कीमत 30 हजार से कम

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2026 1:58 PM

विज्ञापन

Realme 16T (Photo: Realme India)

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बार-बार चार्जिंग मांगने के बजाय लंबे समय तक साथ निभाए, तो Realme 16T एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, स्मूद विजुअल्स और फास्ट चार्जिंग दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बाकी के फीचर्स, कीमत और लॉन्च ऑफर्स.

विज्ञापन

Realme ने भारत में अपना नया Realme 16T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. नया फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है. यानी आप चाहे गेमिंग कर रहे हों या स्क्रॉलिंग, सब कुछ मखन की तरह स्मूथ होगा. सबसे खास बात इसकी बड़ी 8,000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. आइए डिटेल में जानते हैं इस फोन में और क्या खास देखने को मिलता है.

Realme 16T की कीमत और उपलब्धता

इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है. इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये में आता है.

फोन को कंपनी ने तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शंस (Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red) में लॉन्च किया है. खरीदारी की बात करें तो यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Realme 16T लॉन्च ऑफर्स और सेल डेट

लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर पूरे 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. वहीं बैंक और UPI पेमेंट करने वालों को 2,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इतना ही नहीं, 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

अगर आप पहले से Realme यूजर हैं, तो आपके लिए एक और बोनस है. कंपनी एक्स्ट्रा 1,000 रुपये का बेनिफिट भी दे रही है. वहीं, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी लगभग ऐसे ही ऑफर्स मिलेंगे और साथ में प्री-बुकिंग गिफ्ट का फायदा अलग से मिलेगा. बता दें कि Realme 16T की प्री-बुकिंग 26 मई तक खुली रहेगी. इसकी पहली सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 2 जून तक चलेगी.

Realme 16T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.8 इंच का LCD स्क्रीन है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 6300
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज:  256GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड Realme UI 7
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP69
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 8,000mAh
  • चार्जिंग: 45W और 6.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Series हुई महंगी, क्या अब भी खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola