मार्च 2026 में लॉन्च हुए टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, जानिए क्या है खास
Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Mar 2026 2:21 PM
शाओमी 17 / फोटो- शाओमी ऑफिशियल
मार्च 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं. 50 हजार से ऊपर वाले प्राइस रेंज में लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स में बेहतरीन कैमरा, स्मूद डिस्प्ले और जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. देखिए यहां इन मॉडल्स की लिस्ट.
मार्च 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कई नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और AI फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला. Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने इस रेंज में दमदार ऑप्शन्स पेश किए, जो यूजर्स को हाई-एंड परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं.
Xiaomi 17
Xiaomi 17 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत
- 12GB + 256GB – 89,999 रुपये
- 12GB + 512GB – 99,999 रुपये
फीचर्स
डिस्प्ले: Xiaomi 17 में 6.3-इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक जा सकते हैं.
कैमरा: इसमें Leica-ट्यून 50MP ट्रिपल कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा.
बैटरी: इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6330mAh बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy A57 5G
Samsung Galaxy A57 5G दो वेरिएंट्स में आएगा, जिसकी कीमत-
- 8GB + 256GB- ₹56,999
- 12GB + 256GB- ₹62,499
फीचर्स
डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
कैमरा: इसमें 50MP + 12MP + 5MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेगा.
बैटरी: इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26 भी दो वेरिएंट ऑप्शन में मिलेगा, जिसकी कीमत-
- 12GB + 256GB- 87,999 रुपये
- दूसरे वेरिएंट 12GB + 512GB- 1,07,999 रुपये है.
फीचर्स
डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.3 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
कैमरा: इसमें 50MP + 12MP + 10MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेगा.
बैटरी: इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है.
नोट: सैमसंग गैलेक्सी एस26 फरवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, लेकिन इस मॉडल की सेल मार्च में शुरू हुई थी.
यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में 45 हजार की रेंज में आये कई दमदार मॉडल्स, देखिए पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में 20 हजार रुपये की रेंज में आये ये स्मार्टफोन्स, जानिए खास फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










