Poco X8 Pro Max: 17 मार्च की लॉन्चिंग से पहले सामने आ चुके ये अपडेट्स, जानिए आप भी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Mar 2026 4:40 PM
Poco Phone
Poco X8 Pro सीरीज भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगी. इसमें Poco X8 Pro और X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं. OLED डिस्प्ले, Dimensity चिपसेट, 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ यह स्मार्टफोन ₹59,900 की कीमत पर Flipkart के जरिये उपलब्ध होगा.
पोको (Poco) भारत में अपनी नयी X8 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह सीरीज 17 मार्च को पेश होगी और इसमें Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं. यह लाइनअप प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट करेगा और इसमें हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट, OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
लीक्स के मुताबिक Poco X8 Pro Max में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रॉसेसर और Immortalis-G925 GPU मिलने की उम्मीद है. यह फोन 12GB LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज तक ऑफर कर सकता है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा.सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो Poco X8 Pro Max में 9000mAh की हाई-कैपेसिटी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
एक्स्ट्रा फीचर्स
फोन में 5800mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम और ग्रेफाइट लेयर दी जा सकती है, जिससे गेमिंग और हेवी यूजेज के दौरान हीट मैनेजमेंट बेहतर होगा. इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, NFC सपोर्ट और गेमिंग-फ्रेंडली सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी शामिल हो सकते हैं.
प्राइस और अवेलेबिलिटी
लीक्स के अनुसार Poco X8 Pro Max का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लगभग ₹59,900 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है.लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










