गेमर्स के लिए बेस्ट डील, POCO X8 Pro Max में मिलेगी 9000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

POCO X8 प्रो मैक्स / फोटो- पोको
POCO X8 Pro Max भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है. यह फोन गेमर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है.
POCO X8 Pro Max भारत में लॉन्च हो चुका है और यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें नया Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 9000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, मेटल बिल्ड और 120fps गेमिंग जैसे फीचर्स इसे एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹42,999 रखी गई है और 23 मार्च से इसकी सेल शुरू होने वाली है. कंपनी इस मॉडल पर बैंक ऑफर्स भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी एक गेमर हैं या मल्टीटास्कर हैं, तो पोको का ये नया मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में.
कैसा है डिजाइन और डिस्प्ले?
POCO ने इसे सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा है. मॉडल के बैक पैनल पर स्मूद, वेलवेट जैसी फिनिशिंग मिलेगी. इसमें फाइबरग्लास मिलेगा, जो हल्के स्क्रैच को आसानी से छिपाने में मदद करती है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में टिकाऊ साबित हो सकती है. साइड्स पर मैट फिनिश वाला मेटल फ्रेम दिया गया है, जो फोन को न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि ग्रिप भी बेहतर बनाता है. पावर बटन के आसपास दिया गया रेड एक्सेंट इसे हल्का सा यूनिक टच देता है. पीछे की तरफ छोटा सा कैमरा मॉड्यूल है, जो टॉप-लेफ्ट में रखा गया है और यही डिजाइन व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में भी मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इसके कैमरा मॉड्यूल में डायनामिक RGB लाइट्स दी गई हैं, जो नोटिफिकेशन, कॉल और गेमिंग के दौरान अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाती हैं.
इसकी थिकनेस 8.2mm और 220 ग्राम वजन है. वजन थोड़ा ज्यादा जरूर है, लेकिन 9000mAh की बड़ी बैटरी को देखते हुए यह आपको बैलेंस्ड लगेगा. यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सही जगह पर दिया गया है, जहां अंगूठा आसानी से पहुंच जाता है. इससे फोन अनलॉक करना काफी आसान हो जाएगा. साथ ही, फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से भी सेफ रहेगा.
फोन में 6.83-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. यह फोन 120fps गेमिंग और रे-ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद और रियलिस्टिक हो जाता है.
पावर और प्रोसेसर
POCO X8 Pro Max को खासतौर पर पावर यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ऐसे में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, इसमें 3nm MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल का है और AI कंप्यूटिंग में Snapdragon 8 Gen 5 जैसे चिपसेट को टक्कर देता है. इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे यह फोन मल्टीटास्किंग से लेकर हैवी गेमिंग तक हर काम आसानी से संभाल सकता है.
लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 5800 mm² वेपर चैंबर कूलिंग और 3D IceLoop सिस्टम दिया गया है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है, जिसमें iPhone के साथ कंट्रोल जैसे नए फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी इसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.
बैटरी के मामले, में यह फोन काफी आगे नजर आता है. इसमें 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो ट्रेडिशनल लिथियम-आयन बैटरी से ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा, जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन कम हो जाती है. इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.
कैमरा कर सकता है निराश
इसमें कैमरा थोड़ा निराश कर सकता है. इस मॉडल में ज्यादा दमदार कैमरा नहीं दिया गया है, लेकिन नॉर्मल यूज के लिए काफी है. मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे.
इसके अलावा, फोन में कई और काम के फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, ड्यूल स्पीकर्स और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन.
कितनी है कीमत?
कीमत कि बात करें, तो Poco X8 Pro Max 5G में दो वेरिएंट्स मिलेंगे. साथ ही कंपनी दोनों वेरिएंट्स पर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे ग्राहक मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐसे में डिस्काउंट के साथ दोनों वेरिएंट्स की कीमत-
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज- ₹39,999
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज- ₹43,999 में मिलेगा.
मॉडल की सेल 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. X8 Pro Max 5G में आपको Black, Blue और White कलर ऑप्शन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro और X8 Pro Max भारत में हुए लॉन्च, चेक करें इनकी खूबियां और कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




