Poco X8 Pro और X8 Pro Max के कैमरा-डिस्प्ले फीचर्स हुए रिवील, देखें क्या है खास

Updated at : 16 Mar 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Poco X8 Pro and Poco X8 Pro Max

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max

Poco X8 Series जल्द लॉन्च होने वाली है, जिसमें Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं. दोनों फोन में दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है. कैमरा ड्यूल रियर 50MP है. स्टोरेज वेरिएंट अलग हैं, और फास्ट चार्जिंग-साथ IP रेटिंग भी मौजूद है.

विज्ञापन

Xiaomi सब-ब्रांड Poco अपनी नई Poco X8 Series को जल्द लॉन्च करने वाला है. यह फोन भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी आएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके दो मॉडल Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G के कई फीचर्स बता दिए हैं. कंपनी के मुताबिक दोनों फोन में कुछ स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं, खासकर बैटरी और स्टोरेज के मामले में. यह सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो बड़ी बैटरी, तेज परफॉर्मेंस और अच्छा डिस्प्ले चाहते हैं.

स्टोरेज और वेरिएंट ऑप्शन

स्टोरेज की बात करें तो Poco X8 Pro Max 5G दो वेरिएंट में आएगा. इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. वहीं Poco X8 Pro 5G तीन अलग वेरिएंट में लॉन्च होगा. इसमें 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल होंगे.

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा. कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन पिल शेप में होगा, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है.

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट होगा. इससे स्क्रीन स्मूथ और ब्राइट दिखेगी. वहीं Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz रहेगा.

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी के मामले में भी दोनों फोन काफी दमदार बताए जा रहे हैं. Poco X8 Pro Max 5G के ग्लोबल वर्जन में 8500mAh बैटरी दी जा सकती है, जबकि भारत में इसका मॉडल 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है. दूसरी तरफ Poco X8 Pro 5G में 6500mAh बैटरी मिलेगी. दोनों फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा.

प्रोसेसर और अन्य खास फीचर्स

परफॉर्मेंस के लिए Poco X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. वहीं Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलेगा. दोनों फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग होगी, जिससे ये धूल और पानी से सेफ रहेंगे. इसके अलावा Pro Max मॉडल में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: नए Nord सीरीज लाने की तैयारी में OnePlus, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola