Vikram Chip: PM Modi ने लॉन्च की पहली मेड इन इंडिया चिप, बताया डिजिटल डायमंड

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Launch Vikram Chip

PM Modi ने लॉन्च की Vikram Chip , भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति शुरू

Semicon India 2025 में पीएम मोदी ने देश की पहली मेड इन इंडिया चिप Vikram 32-bit Pro (Vikram Chip) को लॉन्च किया. ISRO द्वारा विकसित यह चिप भारत को सेमीकंडक्टर मार्केट में ग्लोबल लीडर बनाएगी

विज्ञापन

Vikram Chip: सेमीकंडक्टर तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Semicon India 2025 सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर देश की पहली पूर्णतः मेड इन इंडिया चिप ‘Vikram 32-bit Pro’ को अनवील किया. यह चिप ISRO की सेमीकंडक्टर लैब में विकसित की गई है और भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

क्या है Vikram 32-bit Pro चिप?

यह भारत की पहली पूरी तरह स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है

ISRO के सेमीकंडक्टर लैब, चंडीगढ़ में इसे डिजाइन और डेवलप किया गया

इसका उपयोग रॉकेट्स, सैटेलाइट्स और अन्य हाई-टेक डिवाइसेज में किया जा सकता है

यह चिप इंसान के ब्रेन की तरह डिवाइस को कंट्रोल, प्रोसेसिंग और कम्युनिकेशन की क्षमता देती है.

Semicon India 2025: भारत का सेमीकंडक्टर मिशन

सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं

इस मंच पर सेमीकंडक्टर फैब्स, एडवांस्ड पैकेजिंग, AI, रिसर्च और इनवेस्टमेंट पर चर्चा हुई.

भारत का बड़ा लक्ष्य: ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट जल्द ही $1 ट्रिलियन को पार करेगा

भारत इस मार्केट में एक अहम भूमिका निभाने को तैयार है

इस साल से मेड इन इंडिया चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होगा.

Semicon India कॉन्फ्रेंस का सफर

2022: बेंगलुरु

2023: गांधीनगर

2024: नोएडा

2025: नई दिल्ली

Vikram Chip: सेमीकंडक्टर चिप क्या होती है?

यह सिलिकॉन से बनी एक सर्किट बोर्ड होती है

डिवाइस में डेटा प्रोसेसिंग, स्टोरेज, कंट्रोल और कम्युनिकेशन जैसे कार्य करती है

आधुनिक तकनीक की रीढ़ मानी जाती है.

Semiconductor Chip: इसमें ऐसा क्या है जिसके लिए पूरी दुनिया हुई दीवानी? भारत ने भी उठाये बड़े कदम

Independence Day: लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi- भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल के अंत तक बाजार में

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola