पैन कार्ड पर अपना नाम ऑनलाइन कैसे बदलें? देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Feb 2026 5:13 PM
पैन कार्ड में नाम गलत? ऐसे करें ऑनलाइन सुधार
पैन कार्ड में नाम सुधार या बदलाव अब ऑनलाइन आसान है. जानें UTIITSL पोर्टल पर स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, फीस और आवेदन ट्रैकिंग की पूरी जानकारी. नया पैन कार्ड 45 दिनों में मिलेगा.
भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है. लेकिन यदि इसमें नाम की गलती हो जाए तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. नौकरी जॉइन करने से लेकर बैंकिंग और टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं तक, हर जगह सही नाम वाला पैन कार्ड जरूरी है. ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड पर नाम गलत दर्ज है या आप शादी/कानूनी प्रक्रिया के बाद नाम बदलना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान है.
पैन कार्ड नाम सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले UTIITSL पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/PAN/ पर जाएं
- होमपेज पर PAN Card Correction/Update विकल्प चुनें
- अपना पैन नंबर और मौजूदा विवरण भरें
- ‘Name Change’ विकल्प चुनकर सही नाम दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
- आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी
नाम बदलने या सुधारने के लिए पहचान और प्रमाण पत्र जरूरी हैं. इनमें शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- विवाह प्रमाणपत्र (शादी के बाद नाम बदलने पर)
- राजपत्र अधिसूचना (कानूनी नाम परिवर्तन के लिए)
- वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड
- फीस और समयसीमा
आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है. आवेदन स्वीकार होने के बाद नया पैन कार्ड आपके पते पर लगभग 45 दिनों में पहुंच जाएगा.
आवेदन ट्रैकिंग की जानकारी
सबमिट करने के बाद मिले Acknowledgement Number से आप UTIITSL पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं. इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपका नया पैन कार्ड कब तक जारी होगा.
यह भी पढ़ें: Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










