सिर्फ ₹5000 में 5G फोन होगा आपके पॉकेट में, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Jun 2025 1:54 PM
AI+ smartphones
AI+ Smartphone Nova 5G: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एक नया ब्रांड AI+ अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. जिसकी शुरुआती कीमत 5000 रुपये होने वाली है. इन दोनों स्मार्टफोन में 50MP का डुअल कैमरा और साथ में कई सारे AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं. जानिए इनके फीचर्स के बारे में.
AI+ Smartphone Nova 5G: अगर आप सिर्फ 5000 रुपये में नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर तैयार हो जाइए. क्योंकि, स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एक नया ब्रांड AI+ एंट्री मारने वाला है. जुलाई में AI+ अपने दो स्मार्टफोन Nova 5G और Pulse 5G को लॉन्च करने जा रहा है. दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया गया है. वहीं, दोनों स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर होगी. Flipkart पर दोनों फोन के फीचर्स भी सामने आ गए हैं. चलिए डालते हैं एक नजर कि आखिर कैसा होगा ये 5000 रुपये का नया 5G स्मार्टफोन.
5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M36, कीमत जान हो जाएंगे खुश
लॉन्च डेट और कीमत
नए ब्रांड Ai+ ने अपने दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 8 जुलाई दोपहर 12.30 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने वाले हैं. जिनकी शुरुआती कीमत 5000 रुपये होगी. सबसे खास बात यह है कि Ai+ के दोनों फोन को भारत में ही डिजाइन और मैन्युफेक्चर किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर दोनों फोन के लिए एक पेज लाइव कर दी गई है. जहां सारे डिटेल्स दिए गए हैं.
Ai+ Nova 5G और Ai+ Pulse 5G की खासियत
Ai+ ब्रांड के दोनों स्मार्टफोन Nova 5G और Ai+ Pulse 5G की खासियत के बारे में बात करें तो, दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा. पांच कलर ऑप्शनस में दोनों फोन को लॉन्च किया जाएगा. 5000mAh की बैटरी के साथ दोनों फोन में Unisoc T8200 चिपसेट हो सकता है. इसके साथ ही कम कीमत पर 1TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन और कई सारे AI फीचर्स यूजर्स को मिल सकते हैं. देश में ही बने Android 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर दोनों ही स्मार्टफोन चलेंगे.
Best phones under 75000 (June 2025): 75 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की है डिमांड, देखें लिस्ट
₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










