भारत में कल लॉन्च होने वाली है Motorola Signature, जानें इसके कुछ कंफर्म फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Jan 2026 7:34 AM
Motorola Signature (Pic- motorola/x)
Motorola का नया Signature स्मार्टफोन भारत में 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है. इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है. फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
Motorola की बिल्कुल नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature भारत में कल यानी 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है. इस फोन की झलकियां इस महीने की शुरुआत में लास वेगास में हुए CES इवेंट में पहली बार दिखी थी. अब ऐसा लग रहा है कि भारत में भी इसका वही वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा, जिसे वहां शोकेस किया गया था. कुल मिलाकर, इंडियन यूजर्स को भी वही इंटरनेशनल मॉडल देखने को मिल सकता है. आइए जान लेते है किस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलेगा.
Motorola Signature के फीचर्स
Motorola Signature के फीचर्स को लेकर काफी कुछ सामने आ चुका है. इस फोन में 165Hz का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 15R जैसा होगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जाएगी. इसका मतलब यह हुआ कि धूप में भी डिस्प्ले आपको साफ दिखाई देगा. साथ ही इसमें Bose ब्रांडिंग के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलने वाले हैं, जिससे साउंड क्वालिटी दमदार होने वाली है.
कैसा रहेगा डिजाइन?
डिजाइन की बात करें तो फोन सिर्फ 6.99mm पतला होगा और वजन 186 ग्राम रहेगा. इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलेगा और पीछे Motorola का क्लासिक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा. इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा.
परफॉरमेंस भी मिलेगा जबरदस्त
परफॉर्मेंस के लिए Motorola Signature में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. कंपनी इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी. पहला 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, दूसरा 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज.
फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा. Pantone Carbon और Pantone Martini Olive. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Motorola का अपना UI मिलने वाला है, जो Android 16 पर बेस्ड होगा. अच्छी बात ये है कि कंपनी 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है.
कैसा होगा कैमरा और बैटरी?
क्योंकि यह फोन पहले ही CES में पेश किया जा चुका है, इसलिए माना जा रहा है कि Motorola Signature में 50MP का Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है. वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलने की भी उम्मीद है. सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट भी होगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus Dismantled: क्या वनप्लस को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है ओप्पो? क्यों और कैसे बढ़ीं ब्रांड की मुश्किलें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










