5999 में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले वाला Motorola स्मार्टफोन

Moto G85 Price & Offers
Flipkart Sale 2024 में Moto G85 5G पर शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. यहां जानें फोन पर मिलनेवाले ऑफर्स की डीटेल्स-
Flipkart Sale 2024 Moto G85 5G Offers: स्मार्टफोन्स निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) के हैंडसेट्स बाजार में काफी पसंद किये जाते हैं. कंपनी ने हाल ही में Moto G85 5G स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में भारत में लॉन्च किया है. अब यह फोन शानदार डिस्काउंट ऑफर के साथ आ गया है.
Moto G85 5G फोन सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
Moto G85 5G स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर काफी सस्ती कीमत में खरीदने का मौका लेकर आयी है. Moto G85 5G के 128GB वेरिएंट पर 19 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. इसके बाद इस फोन को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.
10 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर
Motorola Moto G85 पर अन्य ऑफर्स की बात करें, तो ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को 1 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा, स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. यह ऑफर हालांकि आपके पुराने फोन के ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करता है.
12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज
Moto G85 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. यह फोन 12GB रैम के साथ 256GB तक के स्टोरेज के साथ आता है. इसके साथ यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रॉसेसर से लैस है. फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है.
बजट कैटेगरी में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Motorola G85 की बड़ी खूबी, इसका बजट कैटेगरी में आनेवाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. मोटोरोला के इस हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन
Honor 200 Lite 5G Review: 20 हजार से कम दाम में आया नया स्मार्टफोन, भर-भर कर मिलेंगे फीचर्स
Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी
Moto G45 5G Launch Review: 10 हजार की रेंज में आया मोटोरोला का नया 5जी फोन कैसा है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










