Moto G45 5G Launch Review: 10 हजार की रेंज में आया मोटोरोला का नया 5जी फोन कैसा है?

Updated:
विज्ञापन
moto-g45-5g-launch-review.jpg

Moto G45 5G Launch Review

Moto G45 5G Launch Review: मोटोरोला ने मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. 10 हजार रुपये की रेंज में आये इस फोन में कैसी खूबियां मिलेंगी? यह फोन कितने वेरिएंट्स में आया है? हम जानेंगे यहां-

विज्ञापन

Moto G45 5G Launch Review: मोटोरोला ने बजट कैटेगरी में नया स्मार्टफोन मोटो जी45 5जी लॉन्च किया है. यह फोन दो वेरिएंट्स- 4GB+128GB, 8GB+128GB और तीन कलर ऑप्शंस- वीवा मैजेंटा, ब्रिलिएंट ब्लू और ब्रिलिएंट ग्रीन में आया है. मोटोरोला ने इस फोन को वीगन लेदर डिजाइन के साथ पेश किया है. यह हैंडसेट 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी सहित कई दमदार फीचर्स से लैस है. 10 हजार रुपये की रेंज में भारतीय ग्राहकों के लिए आये मोटोरोला के इस न्यूली लॉन्च फोन Moto G45 5G की कीमत और स्पेक्स के बारे में जानते हैं डीटेल से-

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

डिस्प्ले : मोटोरोला का यह फोन 6.5 इंच IPS LCD HD+ (1600 x 720) पिक्सल रेजॉल्यूशन, LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट डिस्प्ले के साथ आया है.

प्रॉसेसर : मोटोरोला के इस बजट फोन को Qualcomm SD 6s Gen 3 6nm (2×2.30 GHz Cortex-A78 और 6×2.0 GHz Cortex-A55) के साथ पेश किया गया है.

रैम और स्टोरेज : नया मोटोरोला फोन 4GB / 8GB रैम सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही, फोन में 128GB स्टोरेज भी मिलता है. फोन में 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी दी गई है.

कैमरा : मोटोरोला के नये किफायती फोन को कंपनी ने 50MP रियर मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा के साथ पेश किया है. इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी : Moto G45 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी और 18W क्विक चार्जिंग फीचर से लैस किया है.

Moto G45 5G फोन की कीमत, उपलब्धता और ऑफर

मोटोरोला का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसका 4GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में आया है और 8GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. Moto G45 5G फोन की खरीद संबंधी डीटेल्स को मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है. इसके अलावा, इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है. फोन की पहली सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे लाइव होगी. चुनिंदा बैंक ऑफर के साथ फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है.

7 हजार रुपये में आया शाओमी का तगड़ा फोन, लुक और फील प्रीमियम स्मार्टफोन वाला

9,999 रुपये में आया iQOO Z9 Lite 5G स्मार्टफोन, खूबियां खुश कर देंगी

Budget Smartphones: 10 हजार से कम में मिल रहे टॉप ब्रांड के ये 5G फोन्स, जानें खासियत

Vivo T3 Lite 5G Review: 10 हजार से कम बजट में 50MP Sony कैमरा, और क्या चाहिए!

20 हजार की रेंज में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन्स, कूट-कूट कर भरी हैं खूबियां

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola
Moto G45 5G

Moto G45 5G

Moto G45 5G Launch Review: मोटोरोला ने मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. 10 हजार रुपये की रेंज में आये इस फोन में कैसी खूबियां मिलेंगी? यह फोन कितने वेरिएंट्स में आया है? हम जानेंगे यहां-