20 हजार की रेंज में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन्स, कूट-कूट कर भरी हैं खूबियां

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jul 2024 12:39 PM

विज्ञापन

Best Camera Phone Under 20000

Best Camera Phone Under 20000: 20 हजार रुपये से कम की रेंज में अच्छा कैमरा फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं तीन ऐसे हैंडसेट्स के बारे में, जिन्हें आप इस रेंज में कंसीडर कर सकते हैं-

विज्ञापन

Best Camera Phone Under 20000: फोटोग्राफी का शौक पूरा करने के लिए अब स्मार्टफोन का कैमरा काफी है. फोटोग्राफी की अगर आपको बेसिक जानकारी भी है, तो स्मार्टफोन से भी शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं. बेहतर फोटोग्राफिक कैमरा वाले फोन इन दिनों बाजार में छा गए हैं. अगर आप भी दमदार कैमरा वाले फोन की तलाश में हैं और बजट 20,000 रुपये का है, तो हम आपको बताते हैं इस रेंज में आनेवाले अच्छे कैमरा फोन्स के बारे में, जिनपर आप गौर कर सकते हैं.

OnePlus Nord CE 4 Lite Camera Specifications

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट के लिए 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा से लैस है. पर्याप्त रोशनी में फोन के कैमरे से ली गई तस्वीरों में जहां वॉर्म टोन दिखाई देता है, वहीं नाइट मोड के साथ तस्वीरें बेहतर आती हैं. फ्रंट कैमरा सही स्किन टोन और संतोषजनक सेल्फी देता है. नॉर्ड सीई 4 लाइट का कैमरा परफॉर्मेंस इस रेंज में कंपीटिटिव है.

डिस्प्ले : 6.67 इंच
रेजॉल्यूशन : 1080×2400 पिक्सेल
रैम : 8 जीबी
स्टोरेज : 128 जीबी, 256 जीबी
ओएस : एंड्रॉएड 14
प्रॉसेसर : क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा : 16 मेगापिक्सल
रियर कैमरा : 50 + 2 मेगापिक्सल
बैटरी और चार्जिंग : 5500 एमएएच बैटरी और 80W चार्जिंग

OnePlus Nord CE4 Lite 5G Review: 20 हजार के बजट में कैसा है वनप्लस का यह फोन ?

Vivo T3 Camera Specifications

वीवो का यह फोन 20 हजार रुपये से कम की रेंज में बेस्ट कैमरा फोन के तौर पर बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और फ्लिकर सेंसर का काम करनेवाला तीसरा कैमरा भी है. यह दिन की रोशनी में बढ़िया डीटेल के साथ वाइब्रेंट फोटो क्लिक करता है. वहीं, लो-लाइट सेटिंग की मदद से भी अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. इसका 16 मेगापिक्सल वाला फ्रंट फेसिंग कैमरा, अच्छे एक्सपोजर और कलर रिप्रोडक्शन के साथ सेल्फी लेता है.

डिस्प्ले : 6.67 इंच
रेजॉल्यूशन : 1080×2400 पिक्सेल
रैम : 8 जीबी
स्टोरेज : 128 जीबी, 256 जीबी
ओएस : एंड्रॉएड 14
प्रॉसेसर : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा : 16MP
रियर कैमरा : 50MP + 2MP
बैटरी और चार्जिंग : 5000 एमएएच बैटरी और 44W चार्जिंग

20 हजार की रेंज में आया Vivo T3 5G स्मार्टफोन कैसा है?

POCO X6 5G Camera Specifications

पोको एक्स 6 5जी फोन में रियर पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. अच्छी लाइटिंग कंडीशन में डीटेल्स अच्छी आती हैं. वहीं, कम रोशनी में तस्वीरों में डीटेल और कलर एक्यूरेसी कम होती है. सेल्फी कैमरा चेहरे की डीटेल और स्किन कलर अच्छी तरह से कैप्चर करता है और पोर्ट्रेट मोड में भी एज डिटेक्शन बेहतर है. फोन 30 एफपीएस पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और विभिन्न फ्रेम रेट पर कम रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले : 6.67 इंच
रेजॉल्यूशन : 1220×2712
फ्रंट कैमरा : 16 मेगापिक्सल
रियर कैमरा : 64 + 8 + 2 मेगापिक्सल
ओएस : एंड्रॉएड 14
प्रॉसेसर : क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
रैम : 8 जीबी, 12 जीबी
स्टोरेज : 256 जीबी, 512 जीबी
बैटरी और चार्जिंग : 5100 एमएएच बैटरी और 67W चार्जिंग

SmartPhone Under 25K: 25 हजार के बजट में आते हैं ये स्मार्टफोन्स, एक-एक फीचर है जबरदस्त

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola