Motorola Edge 70 अगले हफ्ते करेगा धमाकेदार एंट्री, डिजाइन पेंसिल जितना पतला, लुक में पूरा प्रीमियम

Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Dec 2025 7:57 AM

विज्ञापन

मोटोरोला एज 70

Motorola Edge 70 India Launch Date Confirmed: Motorola भारत में अपने नये स्लिम और स्टाइलिश स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस मॉडल में 5.99mm की सुपर-स्लिम बॉडी मिलेगी, जो Samsung Galaxy S25 Edge और iPhone Air जैसे अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है.

विज्ञापन

Motorola Edge 70 India Launch Date Confirmed: चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने अपने नये स्लिम और स्टाइलिश स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की इंडिया लॉन्च डेटा का खुलासा कर दिया है. नवंबर में ग्लोबली लॉन्च के बाद मोटोरोला भारत में अपने इस नये स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से लेकर ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर मोटोरोला एज 70 के लिए एक माइक्रोसाइट पेज लाइव कर दिया गया है. इस पेज में कंपनी ने अपने इस नये स्टाइलिश मॉडल से जुड़े कुछ डिटेल्स भी रिविल किये हैं.

मोटोरोला एज 70 कब तक होगा लॉन्च?

Motorola Edge 70 को कंपनी भारत में 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. Motorola का यह नया मॉडल अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है, जो Motorola Edge 60 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस नये मॉडल में कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. वहीं, फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव पेज के अनुसार, मॉडल की थिकनेस 5.99mm और वजन 159g है. यानी कि यह भारत के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक होने वाला है.

मोटोरोला एज 70 फीचर्स | Motorola Edge 70 Features

अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 जितना स्लिम है, उतनी ही इसकी ड्यूरेबिलिटी भी स्ट्रॉन्ग है. एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम से तैयार किया गया यह मॉडल मिलिट्री ग्रेड से सर्टिफाइड है. साथ ही डिस्प्ले Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड रहेगा. ऐसे में गिरने के बाद भी डिस्प्ले को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा. यह मॉडल तीन कलर PANTONE Bronze Green, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Lily Pad ऑप्शंस में लॉन्च होने वाला है.

मॉडल में 6.67 इंच की Super HD pOLED डिस्प्ले मिलेगी. परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन के बैक पैनल में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. साथ ही इसमें 4800mAh की बैटरी मिलेगी, जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसमें moto ai और Circle to Google Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

क्या हो सकती है मोटोरोला एज 70 की भारत में कीमत?

मोटोरोला एज 60 को कंपनी ने 25 हजार के रेंज में लॉन्च किया था. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है, कि मोटोरोला एज 70 को कंपनी 40 हजार तक के रेंज में ला सकती है. हालांकि, कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: बजट रेंज में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto G57 Power, जानिए इसके तगड़े फीचर्स

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Series ही नहीं, ये स्मार्टफोन्स भी दिसंबर में मचाएंगे धमाल, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola