15000 रुपये सस्ता हो गया Motorola का तीन कैमरों वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कहां मिल रही बेस्ट डील
Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Dec 2025 12:43 PM
Motorola Edge 50 Ultra 5G Price Drop
Motorola Edge 50 Ultra: मोटोरोला का Edge 50 Ultra 5G फिलहाल सस्ते दाम पर मिल रहा है. 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला ये फोन 50 हजार रुपये से कम में मिल रहा है. इस फोन की लॉन्चिंग प्राइस 59999 रुपये थी. ये डिवाइस क्लीन UI अच्छी परफॉर्मेंस कैमरा और डिजाइन ऑफर करता है.
Motorola Edge 50 Ultra: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स दे लेकिन कीमत जेब पर भारी न पड़े, तो Motorola Edge 50 Ultra आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फिलहाल Flipkart पर यह फोन बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. Motorola Edge 50 Ultra अपने सिंपल और प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की वजह से खास नजर आता है. आइए आपको इस डील के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Flipkart पर सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Ultra 5G
Motorola Edge 50 Ultra 5G फिलहाल Flipkart पर 49,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है, जिसमें पूरे 15,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है. अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 2,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में फोन की कीमत घटकर 47,499 रुपये रह जाएगी.
इसके अलावा, आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 41,700 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज की कीमत आपके फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी. खरीददारों के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है, जिसकी शुरुआत 1,758 रुपये प्रति महीने से होती है. चाहें तो अलग से एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऐड-ऑन भी खरीदे जा सकते हैं.

Motorola Edge 50 Ultra 5G के फीचर्स
Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच की Super 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो फोन को तेज और स्मूथ बनाता है.
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसके अलावा, फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: 10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










