₹36,999 में लॉन्च हुआ Moto Pad 70 Groove, टैबलेट के पीछे का बड़ा गोल JBL स्पीकर स्पीकर बना खास

Updated:
विज्ञापन
Moto Pad 70 Groove (Photo: motorola.in)

Moto Pad 70 Groove (Photo: motorola.in)

मोटोरोला का नया Moto Pad 70 Groove प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में उतारा गया है. इसमें हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, AI टूल्स, दमदार ऑडियो सिस्टम और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिलती हैं. 7 अगस्त से ये टैबलेट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

मोटोरोला ने भारत में अपना नया Moto Pad 70 Groove टैबलेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें एंटरटेनमेंट से लेकर परफॉर्मेंस तक का पूरा ध्यान रखा है. टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और दमदार 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया गया है. यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini समेत कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी बिक्री अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी.

Moto Pad 70 Groove: कीमत और सेल डेट

Moto Pad 70 Groove को भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. यह टैबलेट Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसकी बिक्री 7 अगस्त से Flipkart, Motorola.in और देशभर के बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

Moto Pad 70 Groove: फीचर्स

  • Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच का बड़ा 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
  • टैबलेट में Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है.
  • इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
  • यह टैबलेट Android 16 बेस्ड Hello UI पर चलता है. कंपनी इसे Android 18 तक के OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. 
  • AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes और Smarter Reader जैसे फीचर्स दिए गए हैं. टैबलेट में मौजूद Smart Connect की मदद से आप फाइल शेयरिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसे काम दूसरे डिवाइस के साथ आसानी से कर सकते हैं.
  • इसमें JBL Pro का 9-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर शामिल हैं. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है. 
  • टैबलेट Bluetooth Speaker Mode और Live Transcript फीचर के साथ आता है, जो 40 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है.
  • टैबलेट के पीछे 13MP का ऑटोफोकस कैमरा और सामने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 4K वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है, जिससे हाई क्वालिटी वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है. 
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है. इसके अलावा टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी दिए गए हैं.
  • Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola