Incognito Mode में अब AI चैट्स रहेंगी सीक्रेट, WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2026 10:00 AM

विज्ञापन

व्हाट्सएप इनकॉग्निटो फीचर / फोटो- व्हाट्सएप

अब WhatsApp पर AI से बात करना पहले से ज्यादा प्राइवेट होने वाला है. यूजर्स की प्राइवेसी को अगले लेवल पर ले जाते हुए Meta ने WhatsApp के लिए नया Incognito Chat फीचर पेश किया है. कंपनी का दावा है कि चैट खत्म होते ही मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे.

विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स के लिए Meta एक नया प्राइवेसी-फोकस्ड फीचर लेकर आया है, जिसका नाम Incognito Chat है. Meta के CEO Mark Zuckerberg ने हाल ही में इस फीचर का ऐलान किया है. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो Meta AI के साथ ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से बातचीत करना चाहते हैं.

अपने आप गायब हो जाएंगे चैट्स

कंपनी के मुताबिक, Incognito Chat के जरिए यूजर्स Meta AI से ज्यादा सुरक्षित तरीके से बात कर सकेंगे. यह बातचीत नॉर्मल क्लाउड सर्वर पर प्रोसेस नहीं होगी, बल्कि एक सिक्योर सिस्टम के जरिए संभाली जाएगी. Meta का दावा है कि न तो कंपनी और न ही कोई बाहरी व्यक्ति इन चैट्स को पढ़ सकेगा. सबसे खास बात यह है कि चैट खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे और सर्वर पर स्टोर नहीं होंगे.

क्या है WhatsApp का Incognito Chat फीचर?

Incognito Chat, Meta AI के अंदर दिया गया एक नया मोड है, जिसका फोकस यूजर प्राइवेसी को मजबूत करना है. Meta का कहना है कि इसमें Private Processing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पिछले साल WhatsApp के AI फीचर्स के लिए पेश किया गया था.

इस तकनीक में यूजर्स की रिक्वेस्ट नॉर्मल क्लाउड सर्वर की बजाय Trusted Execution Environments नाम के एन्क्रिप्टेड और आइसोलेटेड सिस्टम में प्रोसेस होती है. इससे चैट ज्यादा सुरक्षित रहती है और किसी भी थर्ड पार्टी को डेटा एक्सेस नहीं मिल पाता.

Meta का कहना है कि यह फीचर दूसरे AI प्लेटफॉर्म्स से अलग है, क्योंकि कई AI चैट सर्विसेज यूजर्स के प्रॉम्प्ट और जवाबों को लंबे समय तक स्टोर करके रखती हैं. वहीं Incognito Chat में सेशन खत्म होते ही मैसेज डिलीट हो जाएंगे.

WhatsApp पर कैसे मिलेगा Incognito Chat फीचर?

Meta के मुताबिक, Incognito Chat फीचर को Android और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा.

हालांकि, फिलहाल यह फीचर चुनिंदा अकाउंट्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, इसलिए सभी यूजर्स को यह तुरंत दिखाई नहीं देगा. इसकी उपलब्धता यूजर के क्षेत्र और अकाउंट टाइप पर भी निर्भर कर सकती है.

जिन यूजर्स को यह अपडेट मिलेगा, उन्हें Meta AI के साथ प्राइवेट बातचीत शुरू करने का एक अलग ऑप्शन दिखाई देगा.

सुरक्षा को लेकर Meta का दावा

Meta के मुताबिक, उसकी Private Processing टेक्नोलॉजी की जांच NCC Group और Trail of Bits जैसी सिक्योरिटी कंपनियों ने की है. कंपनी का दावा है कि इन जांचों में यह पाया गया कि सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है.

यह भी पढ़ें: Google और Apple को कोर्ट का सख्त आदेश, हटाने होंगे पोर्न और क्राइम को बढ़ावा देनेवाले ऐप्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola