Merry Christmas 2025 Wishes: घंटियों की झंकार और खुशियों की बहार, इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनों को भेजें क्रिसमस की सौगात

Updated:
विज्ञापन
Merry Christmas 2025 Wishes

मेरी क्रिसमस विशेज

Merry Christmas 2025 Wishes: आज क्रिसमस पर अपनों को भेजिए खास शुभकामना संदेश. यहां खास आपके लिए क्रिसमस स्पेशल विशेज, इमेज और स्टेटस दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Merry Christmas 2025 Wishes, Images, Status: आज 25 दिसंबर यानी क्रिसमस है. क्रिसमस अपनों के बीच खुशियां, प्यार और अपनापन बांटने का सबसे खूबसूरत त्योहार है. आज के दिन सभी अपने दोस्तों, बच्चों और रिश्तेदारों को गिफ्ट्स देंगे, क्रिसमस पार्टी करेंगे और खूब मस्ती भी. ऐसे में अगर आप आज के इस खास मौके पर अपनों को क्रिसमस की बधाई देना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ खास क्रिसमस 2025 की प्यारी शुभकामनाएं. साथ ही कुछ इमेज और स्टेटस भी, जिसे आप अपने व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पोस्ट कर सकते हैं.

क्रिसमस 2025 की शुभकामनाएं
क्रिसमस 2025 की शुभकामनाएं

क्रिसमस 2025 की प्यारी शुभकामनाएं | Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi

  • सर्द हवाओं में घुला प्यार,

घंटियों की मीठी झंकार,

हर सपना पूरा हो आपका,

क्रिसमस लाए खुशियों की बहार.

आपको और आपकी फैमिली को मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.

  • लाल टोपी, सफेद दाढ़ी,

सांता की है प्यारी सवारी,

तोहफों से भर जाए झोली आपकी,

आपकी क्रिसमस हो सबसे न्यारी.

Merry Christmas.

मेरी क्रिसमस इमेज
मेरी क्रिसमस इमेज
  • तारों सा चमके हर सपना,

तोहफे से भरे हर कोना,

आपको हंसी, खुशी और प्यार मिले,

आपका क्रिसमस बन जाए सबसे सुहाना.

मेरी क्रिसमस.

  • छोटी-छोटी खुशियां, प्यारे से गिफ्ट,

क्रिसमस लाए हंसी का लिफ्ट,

आपके सपनों को मिले नयी उड़ान,

आपको और आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामना.

मेरी क्रिसमस 2025
मेरी क्रिसमस 2025
  • सांता की हंसी, खुशियों की बहार,

क्रिसमस लाया प्यार ही प्यार,

अपनों का साथ बना रहे सदा,

क्रिसमस लाए खुशियों की सौगात.

  • ट्री की रौशनी, केक की मिठास,

दिलों में बस जाए अपनापन खास,

हर दिन हो खुशियों से भरा,

क्रिसमस 2025 दे नई आस.

क्रिसमस इमेज
क्रिसमस इमेज
  • सांता आएं हंसते-हंसते,

तोहफे लाएं खुशियों के,

आपका हर सपना सजे,

क्रिसमस हो रंगीन सबसे.

Merry Christmas

  • दुआ है इस पावन दिन,

मुस्कान सजे हर एक मन,

प्यार, शांति और खुशियां मिलें,

आपकी क्रिसमस हो सबसे शानदार.

मेरी क्रिसमस.

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025
  • चमकते तारे, रोशनी से भरी रात,

अपनों का साथ हो हर पल,

खुशियों से भरा हो सबका जीवन

मेरी क्रिसमस.

  • सांता की दस्तक हो दरवाजे पर,

मुस्कान खिल जाए हर चेहरे पर,

तोहफों संग ढेर सारा प्यार,

क्रिसमस लाए खुशियों की बहार.

मेरी क्रिसमस.

क्रिसमस 2025 इमेज
क्रिसमस 2025 इमेज

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए क्रिसमस विशेज स्टेटस | Merry Christmas Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • प्यार, शांति और खुशियों से भरा हो आपका दिन. आपको और आपकी फैमिली को मेरी क्रिसमस.
  • सांता आएं, ढेर सारी खुशियां और तोहफे लाएं. मेरी क्रिसमस.
  • हर आने वाला दिन हो खुशियों और उजाले से भरा. क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं.
मेरी क्रिसमस 2025 इमेज
मेरी क्रिसमस 2025 इमेज
  • घंटियों की झंकार और खुशियों की बहार, मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.
  • इस क्रिसमस सिर्फ ट्री और घर नहीं दिल को भी सजाओ. Merry Christmas.
  • क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार, साथ में खुशियां और अपनों का प्यार. मेरी क्रिसमस.
  • क्रिसमस की रौनक में निखरे आपके चेहरे की मुस्कान, मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार.

यह भी पढ़ें: Merry Christmas क्यों कहते हैं? Happy Christmas नहीं, जानें इसके पीछे की वजह

यह भी पढ़ें: Christmas Tree Vastu Tips: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से बदलता है भाग्य, जानें इसे रखने की सही दिशा

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola