Meesho पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 से शुरू, LPG संकट में काम आयेगा
electric cooker
Meesho पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं. यह डिवाइस इलेक्ट्रिक केटल की तरह काम करता है और सब्जियां, चावल या हॉटपॉट स्टाइल खाना बनाने में मदद करता है. बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो जाती है.
एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन संकट के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कुकर और इलेक्ट्रिक केटल जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म Meesho पर यह प्रोडक्ट्स बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं और कई जगहों पर तो आउट ऑफ स्टॉक भी हो चुके हैं. महज ₹499 से शुरू होने वाले ये इलेक्ट्रिक कुकर अब बजट-फ्रेंडली किचन गैजेट बन गए हैं.
क्यों बढ़ी इलेक्ट्रिक कुकर की डिमांड
खाड़ी देशों में तनाव के चलते LPG गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं. ऐसे में लोग घर पर खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक विकल्प तलाश रहे हैं. इलेक्ट्रिक कुकर और केटल न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि इन्हें कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Meesho पर ऑफर्स और कीमत
Meesho प्लैटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ इनकी कीमत और भी कम हो जाती है. कई मॉडल्स में डबल बॉक्स डिजाइन दिया गया है, जिससे एक साथ दो आइटम्स तैयार किये जा सकते हैं.
फीचर्स और यूज
इलेक्ट्रिक कुकर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसमें पानी डालकर सिर्फ एक बटन दबाना होता है और यह तुरंत ऑन हो जाता है. सब्जियों को उबालने, चावल बनाने या हॉटपॉट स्टाइल में खाना तैयार करने के लिए यह परफेक्ट है. इसमें सीटी का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि पानी की भाप से खाना पकता है.
बैकअप और सुविधा
बड़ी बैटरी वाले इंडक्शन और इलेक्ट्रिक केटल्स भी मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन Meesho पर मिलने वाले ये बेसिक इलेक्ट्रिक कुकर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हैं. LPG संकट के बीच यह एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनकर उभरा है.
यह भी पढ़ें: नया इंडक्शन चूल्हा लेने जा रहे हैं? खरीदते समय चेक करें ये 5 जरूरी चीजें
यह भी पढ़ें: सिर्फ इंडक्शन ही नहीं, इन 5 इलेक्ट्रिक एप्लायंस में भी बना सकते हैं खाना, देखें ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










