LPG सिलेंडर में गैस खत्म होने से पहले अलर्ट देगा यह मीटर, जानें कैसे

Updated at : 18 Mar 2026 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
lpg-gas-cylinder-meter-device-india

lpg cylinder meter / pic: amazon

LPG सिलेंडर की सबसे बड़ी समस्या है कि कब खत्म होगा, इसका अंदाजा नहीं लगता. अब नया गैस मीटर इस परेशानी को दूर करेगा. यह सिलेंडर में बची गैस का स्तर दिखाता है और खत्म होने से पहले अलर्ट भी देता है. कीमत 700 रुपये से शुरू होकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है.

विज्ञापन

भारत में LPG सिलेंडर हर घर की जरूरत है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह रहती है कि सिलेंडर कब खत्म होने वाला है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. अक्सर लोग अचानक गैस खत्म होने पर परेशानी में पड़ जाते हैं. अब इस समस्या का समाधान एक नया गैस मीटर डिवाइस से हो सकता है, जो सिलेंडर में बची गैस का स्तर दिखाता है और समय रहते अलर्ट भी देता है.

सिलेंडर की गैस लेवल बताएगा मीटर

यह डिवाइस सीधे उस जगह फिट होता है जहां रेगुलेटर लगाया जाता है. इसके अंदर एक इंडिकेटर सुई होती है जो सिलेंडर के प्रेशर के आधार पर गैस की मात्रा बताती है. खास बात यह है कि यह मीटर सिलेंडर खत्म होने से लगभग एक सप्ताह पहले ही संकेत दे देता है, जिससे उपभोक्ता समय रहते नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

कीमत और उपलब्धता

गैस मीटर की शुरुआती कीमत लगभग 700 रुपये से शुरू होती है. इसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Meesho पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, स्थानीय मार्केट में भी यह आसानी से उपलब्ध है.

सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी

गैस मीटर खरीदते समय सबसे अहम बात यह है कि उस पर ISI मार्क होना चाहिए. बिना ISI प्रमाणित मीटर इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है. सही प्रमाणित डिवाइस ही सिलेंडर की सुरक्षा और सही जानकारी सुनिश्चित करता है.

LPG संकट और नियमों के बीच राहत

खाड़ी देशों में तनाव और LPG की बढ़ती कीमतों और किल्लत की खबरों के बीच यह डिवाइस उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है. सरकार ने हाल ही में कई नये नियम लागू किये हैं, ऐसे में सिलेंडर की गैस लेवल जानना और पहले से तैयारी करना लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट से डिनर तक बिना गैस जलाये होगा तैयार, डिमांड में ये किचन अप्लायंसेज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola