Jio का धमाका! ₹601 में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

Jio Recharge Plan Rs 601
Jio Recharge Plan: Jio ने ₹601 में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट देने का ऑफर पेश किया है. जानिए इस प्लान की पूरी डिटेल, कैसे करें रिचार्ज और किन यूजर्स को मिलेगा फायदा.
Jio Unlimited 5G Data Plan Rs 601: Reliance Jio ने 5G यूजर्स को जबरदस्त तोहफा (Jio Recharge Plan) दिया है. अब सिर्फ ₹601 में आप 12 महीनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा (Jio Unlimited 5G Data) का फायदा उठा सकते हैं- वो भी बिना किसी डेली लिमिट के! यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हाई-स्पीड इंटरनेट के दीवाने हैं.
Jio Recharge Plan: क्या है ₹601 वाला Jio 5G प्लान?
₹601 का 5G अपग्रेड वाउचर
पूरे साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा
कोई डेली लिमिट नहीं
12 महीने तक हर महीने 1 वाउचर रिडीम करें
मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ चलता है.
Jio Recharge Plan: कौन उठा सकता है इस प्लान का फायदा?
आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए
आपके एरिया में Jio 5G नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है
आपके पास कोई भी कम-से-कम 1.5GB/दिन वाला Jio बेस प्लान एक्टिव होना चाहिए.
Jio Recharge Plan: कैसे करें एक्टिवेट?
My Jio ऐप या Jio वेबसाइट पर जाएं
₹601 का वाउचर सिलेक्ट करें
अपने मौजूदा प्लान के साथ रिडीम करें
अब हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म, पूरे साल इस्तेमाल करें हाई-स्पीड 5G इंटरनेट.
Jio Recharge Plan: कितना फायदेमंद है ₹601 वाला Jio 5G प्लान?
| फीचर | डिटेल |
| कीमत | ₹601 |
| वैलिडिटी | 12 महीने |
| डेटा लिमिट | कोई नहीं – 100% अनलिमिटेड |
| डिवाइस जरूरी | 5G स्मार्टफोन |
| बेस प्लान | 1.5GB/Day या उससे ऊपर के प्लान जरूरी |
Jio यूजर्स के लिए यह प्लान एक गोल्डन डील है. गेमिंग, स्ट्रीमिंग, रील्स या काम, सब कुछ सुपरफास्ट स्पीड पर.
यह भी पढ़ें: Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट
यह भी पढ़ें: 100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे
यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…
यह भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए 5 नये गेमिंग प्लान:₹48 से शुरू, फ्री मिलेगा JioGamesCloud ऐक्सेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










