JIO का धमाका: 299 रुपये में 90 दिन फ्री JioHotstar और FREE हाई-स्पीड इंटरनेट ट्रायल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Jul 2025 11:42 PM
Jio का नया फैमिली प्लान: 3 लोगों का मोबाइल, 75GB डेटा और Hotstar फ्री
Jio Recharge: रिलायंस जियो ने यूज़र्स के लिए पेश किया ‘अनलिमिटेड ऑफर 2025’ जिसमें 90 दिन का फ्री JioHotstar (4K) सब्सक्रिप्शन और 50 दिन का JioFiber या AirFiber ट्रायल शामिल है. जानिए ऑफर की पूरी डिटेल.
Jio Unlimited Offer: क्रिकेट सीज़न के दौरान ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, जियो ने इस तिमाही में अपना ‘अनलिमिटेड ऑफर’ बढ़ा दिया है. अब ₹299 या उससे अधिक के प्लान पर यूज़र्स को 90 दिनों के लिए फ्री में JioHotstar (4K) सब्सक्रिप्शन मिलेगा, वो भी टीवी और मोबाइल पर. साथ ही, घर के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट का मज़ा लेने के इच्छुक यूज़र्स को ₹500 के रिफंडेबल डिपॉज़िट पर JioFiber या AirFiber का 50 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जा रहा है.
प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है यह ऑफर (Jio Unlimited Offer)
यह ऑफर उन प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है जो ₹349 या उससे ऊपर के रिचार्ज पर हैं और Jio Prime सदस्यता रखते हैं. खास बात यह है कि नई एक्टिवेशन या प्लान चेंज करने वाले यूज़र्स भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, JioBharat, JioPhone और केवल वॉयस वाले प्लान्स के यूज़र्स इस ऑफर के लिए पात्र नहीं हैं.
Jio Unlimited Offer: जियो का ARPU अब ₹208.7
जियो का यह कदम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है. कंपनी ने JioGames Cloud लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स बिना किसी गेमिंग हार्डवेयर के 500 से अधिक टाइटल्स का एक्सेस ले सकते हैं. ARPU अब ₹208.7 पहुंच चुका है और प्रति यूज़र डेटा उपयोग लगभग 37GB प्रति माह हो चुका है. इसके साथ ही JioTrue5G ने 212 मिलियन यूज़र्स को पार कर लिया है और JioAirFiber अब दुनिया की सबसे बड़ी FWA सेवा बन गई है.
यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो OTT कंटेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, वो भी किफायती दरों पर और बिना किसी अलग सब्सक्रिप्शन के झंझट के.
Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से
Jio का पैसा वसूल प्लान पूरे साल के लिए देता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, फायदे और शर्तें जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










