सड़क पर हुई पैसों की बारिश! 500 रुपये के नोटों को लूटने के लिए लोगों में मची होड़, देखिए Viral Video

Updated:
विज्ञापन
viral video

viral video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक जीरा व्यापारी के साथ बदमाशों ने लुटपाट की घटना को अंजाम दे दिया. व्यापारी के पास नोटों से भरे दो बैग को छीनकर बदमाश फरार हो गए. ऐसे में छीना झपटी के दौरान एक बैग फट गया और सड़क पर पैसे बिखर गए. जिसे लूटने के लिए राहगीरों में होड़ मच गई. देखें वायरल वीडियो….

विज्ञापन

Viral Video: आज तक अपने नोटों की बारिश होना सिर्फ सुना होगा , लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों ने तो देख भी लिया है. उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात नोटों की बारिश हुई. ये बारिश 10-20 या फिर 100-200 रुपये की नहीं थी बल्कि 500-500 रुपये के नोटों की थी. यकीन नहीं हो रहा ना, पर ये सच है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सड़क पर 500-500 रुपये के नोटों को लूटने के लिए होड़ मची हुई है.

यह भी पढ़ें: Google DeepMind का नया एडवांस AI टूल ‘AlphaEvolve’, अब मैथ्‍स-साइंस होंगे बाएं हाथ का खेल

कौशांबी में एक व्यापारी के साथ हुई लुटपाट

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है. दरअसल, कौशांबी जिले के जायसवाल ढाबा के पास गुरुवार की रात को एक जीरा व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. व्यापारी के पास दो पैसों से भरे बैग थे. जिसे छीनकर बदमाश फरार हो गए. बैग में करीब 20 लाख रुपये रखे हुए थे. वहीं, व्यापारी से बैग छीना झपटी के दौरान एक बैग नीचे गिरकर फट गया. जिससे बैग में रखे नोटों की गड्डियां सड़क पर गिर कर बिखर गई. जिसे लेने के लिए सड़क पर मौजूद लोगों में होड़ मच गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से फैल रहा है.

बैग फट जाने से सड़क पर बिखरे पैसे

वहीं, इस घटना कि सूचना मिलते ही बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कराई. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. दावा किया जा रहा है कि बैग फट जाने के कारण बदमाश बैग छोड़कर फरार हो गए हैं. दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश दो बैग में से एक बैग ले जाने में सफल रहे.

ये है पूरा मामला

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली बस में गुजरात के एक जीरा व्यापारी भावेश भाई यात्रा कर रहे थे. इस दौरान गुरुवार की रात 10 बजे कौशांबी के जायसवाल ढाबा के पास यात्रियों के खाने-पीने के लिए बस रुकी थी. इस दौरान व्यापारी भी खा पीकर बस में अपनी सीट पर पहुंचे थे कि एक बदमाश ने उनके दोनों बैग को लेकर उतरने लगा. जिसे देखकर भावेश भाई ने हल्ला मचाना शुरू किया और बदमाश के पीछे भागने लगे. ऐसे में इस भागा-दौड़ी में बदमाश के हाथ से एक बैग छूटकर सड़क पर गिर गया और फट गया. जिससे 500-500 रुपये के नोट सड़क पर बिखर गए. जिसके बाद उन पैसों को लूटने के लिए राहगीरों में होड़ मच गई. वहीं, पुलिस के पास मामला पहुंचते ही पुलिस जांच में जुट गई है. व्यापारी से पूछताछ कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में OnePlus के धांसू स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट, यहां देखें सबसे सस्ते और बेहतरीन ऑफर

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 13s की कीमत: भारत और दुबई में कितने में मिलेगा वनप्लस का नया फ्लैगशिप फोन

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola