iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: मार्च के महीने में होगी दोनों फोन्स की धांसू एंट्री, लॉन्च होने से पहले जानें संभावित फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Feb 2025 6:47 PM
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: Nothing का नया A सीरीज स्मार्टफोन 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, जबकि iQOO अपना Neo 10R 11 मार्च को पेश करेगा. दोनों फोन्स में देखने को मिलेगा Android 15
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: iQOO और Nothing ने घोषणा कर दी है कि उनके नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स आने वाले मार्च महीने में लॉन्च होंगे. Nothing का नया A सीरीज स्मार्टफोन 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, जबकि iQOO अपना Neo 10R 11 मार्च को पेश करेगा. हालांकि, दोनों डिवाइसेज के सटीक स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन अब तक सामने आई लीक से इनके फीचर्स की काफी जानकारी मिल चुकी है. आइये एक नजर डालते हैं अगले महीने आने वाले दोनों स्मार्टफोन्स की सेपेसिफिकेशंस पर और जानने की कोशिश करते है कौन सा स्मार्टफोन्स होगा दमदार.
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: डिस्प्ले
iQOO Neo 10R में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. वहीं, Nothing Phone 3a में 6.8 इंच का OLED पैनल होने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा.
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिहाज से, iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. वहीं, Nothing Phone 3a के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है. दोनों स्मार्टफोन में Android 15 आधारित कस्टम UI स्किन मिलने की संभावना है.
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: कैमरा
iQOO Neo 10R में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है. सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं, Phone 3a में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है.
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: बैटरी
iQOO Neo 10R में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी 6400mAh बैटरी मिल सकती है. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है.
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: कीमत
लीक्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाएंगे. जहां Nothing Phone 3a के ₹25,000 से कम कीमत में आने की संभावना है, वहीं iQOO Neo 10R की कीमत थोड़ी अधिक रह सकती है, लेकिन यह 30,000 रुपये से कम ही होगी.
यह भी पढ़े: 15 हजार से सस्ते धांसू फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन्स, Samsung-Motorola के हैंडसेट्स भी लिस्ट में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










