फ्लिपकार्ट या अमेजन नहीं, iPhone 16e इस जगह मिल रहा सस्ते में, पहली फुर्सत में उठा लें फायदा

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

iPhone 16e

लॉन्च के समय Apple iPhone 16e की कीमत 59,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन अभी अगर आप Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर डालेंगे तो यही फोन सिर्फ 52,390 रुपये में आपको मिल रहा है. यानी आपको सीधे ₹7,510 की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर्स भी अप्लाई कर लें, तो आप इससे भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं मगर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो ये आपके लिए सही टाइम हो सकता है. Croma पर फिलहाल iPhone 16e पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. अगर इस डिस्काउंट का फायदा उठाते हैं, तो आप आसानी से 11,500 रुपये से ज्यादा बचा सकते हैं. ये ऑफर पुराने iPhone यूज करने वालों के लिए भी बढ़िया है और उन लोगों के लिए भी जो पहली बार Apple की तरफ स्विच कर रहे हैं. बता दें कि ऐसे ऑफर्स ज्यादा देर तक नहीं टिकते, तो अगर दिल में आया है तो ज्यादा देर मत कीजिए. आइए अब डिटेल में जान लेते हैं इस डील के बारे में.

Croma पर मिल रहा Apple iPhone 16e सस्ता

इंडिया में ये फोन 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब Croma की वेबसाइट पर इसे सिर्फ 52,390 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी सीधे आपको 7,510 रुपये की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं, अगर आप पेमेंट करते समय Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो ऊपर से और 4,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. यानी कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन अब पहले से कहीं ज्यादा बजट फ्रेंडली हो गया है.

iPhone 16e Price Details
Iphone 16e price details

Apple iPhone 16e के फीचर्स

iPhone 16e में आपको 6.1-inch OLED डिस्प्ले मिल जाता है और इसका 60Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूद बनाता है. अगर आप भी फोटो और वीडियो के शौकीन हैं तो इसमें आपको 48MP का मेन कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम की सपोर्ट के साथ मिलता है. सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मौजूद है.

अंदर से ये iPhone A18 चिपसेट से पावर करता है और AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Image Cleanup, Image Playground, ChatGPT इंटीग्रेशन और राइटिंग टूल्स भी देता है.

डिजाइन की बात करें तो ये iPhone एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है और Face ID भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा USB-C पोर्ट और IP68 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, यानी पानी और धूल से भी ये सेफ रहेगा.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ
बजट-26 की हर परत का विश्लेषण
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola