धड़ल्ले से गिरी iPhone 16 Plus की कीमत, Flipkart पर मिल रही है 16 हजार तक की छूट
Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Feb 2025 12:10 PM
iPhone 16 Offer
Flipkart पर iPhone 16 Plus पर ₹16,000 से ज्यादा की भारी छूट मिल रही है. अगर आप HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको ₹5,000 और EMI ट्रांजैक्शन पर ₹5,500 की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
अगर आप भी iPhone 16 Plus खरीदने की सोच रहे है और किसी कारण से पिछले महीने हुए रिपब्लिक डे सेल में नहीं खरीद पाए थे, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. Flipkart पर इस लेटेस्ट iPhone पर ₹16,000 से ज्यादा की भारी छूट मिल रही है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. यह एक सीमित समय ऑफर हो सकता है, इसलिए अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे थे, तो यह डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है.
कीमत में इस बड़ी गिरावट के बाद iPhone 16 Plus उन यूजर्स के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन गया है, जो Apple के प्रीमियम एक्सपीरियंस का आनंद लेना चाहते हैं। तो आइये जानते है इस शानदार ऑफर की पूरी जानकारी ताकि इस बार आप iPhone 16 Plus को कम कीमत में खरीदने का मौका हांथ से न जाने दें.
iPhone 16 Plus फ्लिपकार्ट डील
iPhone 16 Plus भारत में ₹89,900 की कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन फिलहाल Flipkart इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर ₹10,901 की छूट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹78,999 हो गई है. इसके अलावा, HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 और EMI ट्रांजैक्शन पर ₹5,500 की अतिरिक्त छूट मिल रही है. अगर आप और बचत करना चाहते हैं, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
iPhone 16 Plus फीचर्स
Apple ने अपने नए iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया है. यह स्मार्टफोन Apple A18 चिपसेट से लैस है और सभी Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. यह डिवाइस IP68 सर्टिफाइड है और मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक, iPhone 16 Plus में 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक की बैटरी लाइफ मिलती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
यह भी पढ़े: Apple का सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 4 क्या 19 फरवरी को होगा लॉन्च? Tim Cook ने किया कन्फर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










