IRCTC को भूल जाइए, Indian Railways ला रहा ऑल-इन-वन ऐप, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2024 1:01 PM
Indian Railways New All In One App / Symbolic
Indian Railways New All In One App: रेलवे नया ऐप लेकर आने वाला है. इस ऐप के जरिये आप अनरिजर्व्ड सीट्स को बुक कर सकेंगे. नया ऐप आपको कई ऐसी सुविधाएं देगा, जिससे रेलवे के साथ आपका अनुभव बेहतर बन जाएगा.
Indian Railways New App: रेल मंत्रालय एक नया मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है. इससे यूजर्स अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, शिकायत दर्ज कर सकेंगे और ट्रेन ट्रैक कर सकेंगे. इस ऐप को ‘ऑल इन वन’ के नाम से विकसित किया जा रहा है, जिसे सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा डिजाइन किया गया है.
रेलवे के नये ऐप में क्या होगा खास?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह ऐप यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इसमें टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस चेकिंग और कई अन्य सेवाएं एक ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. यह ऐप IRCTC के साथ कनेक्ट होगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा. इस ऐप के लॉन्च के बाद ट्रेन यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने का लक्ष्य है.
नये ऐप का उद्देश्य और लाभ क्या है?
नया ऐप सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सभी सुविधाएं एक ही प्लैटफॉर्म पर प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है. इसके अलावा, यह भारतीय रेलवे की कमाई बढ़ाने के लिए भी एक रणनीतिक कदम है.
रेलवे का नया ऐप कब होगा लॉन्च?
रेलवे का नया सुपर ऐप जल्द लॉन्च किया जा सकता है. यात्री इस नये ऐप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रेल मंत्रालय इसे जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे ट्रेन यात्रा के अनुभव में सुधार होगा.
IRCTC पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने का तरीका क्या है?
IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर आपको अकाउंट लॉगइन कर लेना है
बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन, यात्रा की तारीख और क्लास चुनना है
यात्रियों की जानकारी और संख्या दर्ज करनी है
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से भुगतान करना है
कंफर्मेशन के बाद टिकट को डाउनलोड कर लेना है.
Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन आज हो रही खत्म, फटाफट ऑनलाइन करा लें काम
Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










