Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन आज हो रही खत्म, फटाफट ऑनलाइन करा लें काम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2024 12:46 PM
Free Aadhaar Update
Free Aadhaar Update: My Aadhaar Portal पर जाकर आप फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं. वहीं, आप आधार सेंटर जाकर 50 रुपये की फीस के साथ ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं.
Free Aadhaar Update: आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 तक है. इसके बाद आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आधार अपडेट कर सकते हैं. My Aadhaar Portal पर जाकर आप फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं. वहीं, आप आधार सेंटर जाकर 50 रुपये की फीस के साथ ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं.
डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है. इसके अलावा, अगर आपको बायोमेट्रिक (आईरिस, फिंगरप्रिंट, फोटो) बदलाव करना है, तो आपको आधार सेंटर जाकर ही अपडेट कराना होगा.
10 साल पुराना आधार जरूर कराएं अपडेट
यदि आपने 10 साल पुराना आधार कार्ड नहीं अपडेट कराया है, तो इसे अपडेट करना जरूरी है, क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों में परेशानी हो सकती है. 14 दिसंबर 2024 के बाद अपडेट कराने के लिए शुल्क लगेगा, लेकिन आधार का काम करना बंद नहीं होगा.
आधार कार्ड अपडेट कराने का ऑनलाइन प्रॉसेस
- आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है
- यहां आप हिंदी या दिखाई दे रहे कोई भी लैंग्वेज को चुन सकते हैं
- अब आपको जो जानकारी अपडेट करनी है उस पर क्लिक करना है
- जैसे एड्रेस अपडेट करना हो, तो आधार अपडेट ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा
- अब फिर स्क्रीन पर आपको माय आधार पर जाकर लॉग-इन करना होगा
- इसके लिए अपना अधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आयेगा, जिससे आप लॉगइन कर पाएंगे
- लॉगिन करने के लिए आधार नंबर, कैप्चा और आपके फोन पर आया वन टाइम पासवर्ड डालना होगा
- फिर एक नया विंडो खुलेगा और यहां ऊपर में आपको डॉक्यूमेंट अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा
- इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट पर जाना है
- यहां पर अपना डेमोग्राफिक डीटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस वेरिफाई करना है
- सारे डीटेल्स को वेरिफाई करने के बाद आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर आयेगा
- इस नंबर को नोट कर लेना है, क्योंकि आधार अपडेट प्रॉसेस ट्रैक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी
- आधार कार्ड जब अपडेट हो जाएगा, तो UIDAI की तरफ से आपको मेल या मैसेज भेज दिया जाएगा
- आधार अपडेट हो जाए तो इसे आप UIDAI की साइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं.
Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat
Tech Tips: अपने मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ऐसे करें चाक-चौबंद, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










