6 हजार में iPhone 16 के लुक वाला स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, खुश कर देंगे फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jun 2025 4:31 PM
Lava Bold N1 Series Price
Lava ने भारत में Bold N1 Series के दो नये स्मार्टफोन्स- Bold N1 और Bold N1 Pro लॉन्च किये हैं. पिछले हफ्ते इनकी घोषणा हुई थी, और अब कीमत और फीचर्स सामने आ गए हैं. Lava Bold N1 में iPhone 16 जैसी डिजाइन दी गई है, वहीं Bold N1 Pro में iPhone 16 Pro जैसा दिखता है. ये एंट्री-लेवल सेगमेंट में आते हैं. जानें पूरी डिटेल्स
Lava Bold N1, N1 Pro: Lava ने भारत में अपने Bold Series के दो नए स्मार्टफोन Bold N1 Pro और Bold N1 लॉन्च (Budget Smartphone Launch) किये हैं. ये दोनों फोन ₹10,000 से कम की कीमत में आते हैं और एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाये गए हैं.
Lava Bold N1 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+ पंच-होल डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
कैमरा: 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 10W चार्जर)
प्रॉसेसर: UNISOC T606 ऑक्टा-कोर
स्टोरेज: 4GB + 4GB वर्चुअल RAM, 128GB इंटरनल स्टोरेज (256GB तक एक्सपैंडेबल)
सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
IP रेटिंग: IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस.
Lava Bold N1 के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट
कैमरा: 13MP AI डुअल रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5000mAh बैटरी, 10W चार्जिंग
प्रॉसेसर: UNISOC ऑक्टा-कोर
स्टोरेज: 4GB + 4GB वर्चुअल RAM, 64GB इंटरनल स्टोरेज
सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N1 Pro की कीमत ₹6,999 है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे ₹6,699 में खरीदा जा सकता है.
Lava Bold N1 की कीमत ₹5,999 रखी गई है.
Amazon पर 2 जून से Bold N1 Pro और 4 जून से Bold N1 की बिक्री शुरू होगी.
Lava ने इन फोन्स के साथ Free Service@Home की सुविधा भी दी है, जिससे यूजर्स को घर बैठे सर्विस मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Nokia के लाइसेंस पर यह कंपनी लायी बजट प्राइस में प्रीमियम फील वाले स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख मन मचल जाएगा
यह भी पढ़ें: 7,000 रुपये से भी कम में खरीदें Lava का ये नया स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा AI कैमरा
यह भी पढ़ें: 8 हजार से भी कम में मिल जाएंगे ये 5 दमदार स्मार्टफोन, बैटरी-कैमरा सब टॉप नॉच
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदना है धांसू 5G स्मार्टफोन? Samsung से Motorola तक ये हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










