IND vs PAK on SonyLIV App: भारत-पाकिस्तान का LIVE मैच देखें फ्री, Jio-Airtel-Vi के ये प्लान्स आएंगे काम

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK on SonyLIV App

SonyLIV ऐप पर फ्री देखें भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच

IND vs PAK on SonyLIV App: आज भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2025 का फाइनल मैच होने वाला है. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV App होगी. ऐसे में अगर आप भी इस मैच का मजा लाइव देख कर उठाना चाहते हैं, तो फिर Jio-Airtel-Vi के ये प्लान्स आपके काम आएंगे.

विज्ञापन

IND vs PAK on SonyLIV App: भारत में ज्यादातर लोग क्रिकेट के दीवाने हैं. खास कर जब मैच India Vs Pakistan हो. फिर तो क्रिकेट न देखने वाले भी अपने TV के सामने कुर्सी लगाकर बैठ जाते हैं. हालांकि, अब तो स्मार्टफोन में भी आराम से आप ऑनलाइन लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैं. ऐसे में आज कई लोगों की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले Asia Cup 2025 के फाइनल मैच पर होगी. भारत के समय अनुसार, यह मैच रात 8 बजे होने वाली है. क्रिकेट लवर्स इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV App पर देख सकते हैं. ऐसे में अगर आप के पास SonyLIV App का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो कोई बात नहीं. क्योंकि, आज हम आपको Jio-Airtel-Vi के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको फ्री में SonyLIV App का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

कहां-कहां देख सकते हैं मैच

क्रिकेट लवर्स इंडिया और पाकिस्तान के मैच को SonyLIV ऐप या फिर सीधे SonyLIV के वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं. इसके साथ ही यह मैच Sony Sports Network के चैनल्स (Sony Sports 1, Sony Sports 3 (हिंदी), Sony Sports 4 (तेलुगु) और Sony Sports 5) पर देख सकते हैं.

Jio, Airtel और Vi ने किया खास इंतजाम

देश की तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi ने अपने यूजर्स के लिए खास इंतजाम किया है. तीनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को SonyLiv का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है.

  • अगर आप Airtel यूजर हैं, तो कंपनी के कुछ प्लान्स में आपको Airtel Xstream का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. Airtel Xstream के जरिए आपको फ्री में SonyLiv App का एक्सेस मिल जाएगा. जिससे आप आज का मैच लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा आप 279 रुपये में Airtel Xstream सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आपको 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी.
  • Jio अपने ब्रॉडबेंड सर्विस Jio Fiber यूजर्स को 599 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान में SonyLiv App का फ्री एक्सेस देती हैं. ऐसे में आप अगर ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो आप फ्री में SonyLIV देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप जियो के प्रीपेड यूजर हैं, तो फिर आपको 77 रुपये, 445 रुपये और 1049 रुपये वाले प्लान में भी SonyLIV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
  • Airtel-Jio के अलाव Vi भी अपने प्रीपेड यूजर्स को SonyLIV का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही है. प्रीपेड यूजर्स Vi के 95 रुपये, 408 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में फ्री में SonyLIV के मोबाइल सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹500 से कम में Airtel के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

यह भी पढ़ें: Jio ने 100 रुपये वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को लगेगी बड़ी चपत

यह भी पढ़ें: अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola