NOKIA की रिपोर्ट- भारत में 2028 तक 77 करोड़ होंगे 5G यूजर्स, 3 गुना बढ़ेगी डेटा खपत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Mar 2025 11:18 AM
Nokia 5G Report / Ai Image
Nokia 5G Report: भारत में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 2028 तक 77 करोड़ तक पहुंच सकती है. Nokia की MBiT रिपोर्ट 2024 के अनुसार, प्रति उपयोगकर्ता औसत 5G डेटा खपत 40GB हो गई. जानिए भारत में 5G विस्तार की पूरी जानकारी.
Nokia 5G Report: नोकिया की मोबाइल ब्रॉडबैंड सूचकांक (MBIT) रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत में 5G डेटा खपत प्रति उपयोगकर्ता 40GB प्रति माह तक पहुंच गई है. 2024 में 5G यूजर्स की संख्या 29 करोड़ थी, जो 2028 तक 77 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही, 5G फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस (FWA) सेवाओं की बढ़ती मांग से डेटा उपयोग में तेजी आई है. 2024 में सक्रिय 5G डिवाइसेज 27.1 करोड़ हो गए हैं, और 2025 तक 90% नए स्मार्टफोन 5G सक्षम होंगे.
5G डेटा खपत में भारी उछाल
दूरसंचार उपकरण निर्माता Nokia की हालिया मोबाइल ब्रॉडबैंड सूचकांक (MBiT) रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत में 5G यूजर्स की संख्या 2028 तक 77 करोड़ तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर 2024 तक औसत 5G डेटा खपत प्रति यूजर 40GB प्रति माह दर्ज की गई.
5G विस्तार की रफ्तार और डेटा खपत में बढ़ोतरी
Nokia की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 4G और 5G डेटा की कुल खपत 2024 में 27.5GB प्रति यूजर्स प्रति माह हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में 19.5% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी. विशेष रूप से, 2024 में पूरे देश में 5G डेटा उपयोग में सालाना आधार पर तीन गुना वृद्धि देखी गई.
2028 तक 5G का भविष्य
Nokia के मोबाइल नेटवर्क प्रमुख संदीप सक्सेना के अनुसार, 2024 में 5G यूजर्स की संख्या 29 करोड़ थी, जो 2028 तक 77 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि अगले चार वर्षों में 5G ग्राहक आधार 2.65 गुना बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: Jio और Airtel से दो-दो हाथ करने आ गई Vodafone Idea की 5G सर्विस
यह भी पढ़ें: Airtel के बाद Jio ने भी StarLink सर्विस देने के लिए Elon Musk की SpaceX से हाथ मिलाया
5G फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस (FWA) का बढ़ता प्रभाव
रिपोर्ट में 5G फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस (FWA) के निरंतर बढ़ने पर भी जोर दिया गया है. आंकड़ों के अनुसार, FWA यूजर्स एक औसत मोबाइल डेटा यूजर्स की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा खपत कर रहे हैं. इसका असर आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में नई सेवाओं के विस्तार पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है.
5G डिवाइसेज की बढ़ती मांग
भारत में 5G उपकरणों की संख्या सालाना आधार पर दोगुनी होकर 2024 में 27.1 करोड़ तक पहुंच गई. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में बाजार में जितने स्मार्टफोन बदले जाएंगे, उनमें से 90% 5G-इनेबल्ड होंगे. यह दर्शाता है कि भारत में 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है और यूजर्स तेजी से 5G डिवाइसेज को अपना रहे हैं.
5G विस्तार भारत की डिजिटल क्रांति को देगा बढ़ावा
भारत में 5G सेवाओं के बढ़ते उपयोग और उच्च डेटा खपत से डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. तेज इंटरनेट स्पीड, FWA टेक्नोलॉजी और बढ़ते 5G स्मार्टफोन इस बदलाव को और तेज करेंगे. सरकार और टेलीकॉम कंपनियों के प्रयासों के चलते आने वाले वर्षों में 5G उपयोग में तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Jio 5G भारत ही नहीं, दुनियाभर में अव्वल; चीनी कंपनियों को भी पीछे छाेड़ा
यह भी पढ़ें: 5G ने बढ़ा दी रफ्तार और कॉल ड्रॉप बरकरार, सर्वे ने बताया कितने मजे में टेलीकॉम यूजर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










