Republic Day Parade Tickets: गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बुकिंग का ये है ऑनलाइन तरीका, जानिए कितनी है प्राइस

Updated:
विज्ञापन
Republic Day 2025 Parade | How To Book Online Ticket

Republic Day 2025 Parade | How To Book Online Ticket

Republic Day 2025: अगर आप 26 जनवरी की परेड देखना चाहते हैं, तो अब आप घर बैठे ही टिकट बुक कर सकते हैं. यहां जानें टिकट की कीमत और ऑनलाइन बुक करने का आसान तरीका-

विज्ञापन

26 January Republic Day 2025 Parade | How To Book Online Ticket: भारत 26 जनवरी 2025 को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस अवसर पर नयी दिल्ली में परेड और बीटिंग रिट्रीट जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. यदि आप इनमें शामिल होना चाहते हैं, तो टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं.

Republic Day 2025 इवेंट का टिकट कितने में मिलेगा?

रक्षा मंत्रालय ने आम जनता के लिए किफायती कीमतों पर टिकट उपलब्ध कराये हैं. गणतंत्र दिवस परेड के टिकट 100 रुपये और 20 रुपये में मिलते हैं, जबकि बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल का टिकट 20 रुपये में है. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का टिकट 100 रुपये प्रति टिकट है.

Republic Day 2025 इवेंट के लिए टिकट कब तक बुक कर सकते हैं?

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह 11 जनवरी 2025 तक चलेगी. ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टिकट खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने लिए टिकट बुक कर सकता है.

Republic Day 2025 इवेंट के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट बुक करने के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें :

www.aamantran.mod.gov.in वेबसाइट पर जाएं
इवेंट चुनें (जैसे रिपब्लिक डे परेड या बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी)
अपनी आईडी और मोबाइल नंबर भरें
बुक की गई टिकट की संख्या के अनुसार पेमेंट करें

Republic Day 2025 इवेंट के लिए मोबाइल ऐप के जरिये बुकिंग

स्मार्टफोन यूजर्स भी आसानी से मोबाइल ऐप के जरिये रिपब्लिक डे इवेंट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए, गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से Aamantran ऐप इंस्टॉल करें. ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपनी डीटेल्स भरें और वह इवेंट चुनें, जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं. फिर, पेमेंट करें और टिकट बुक करें.

Republic Day 2025 इवेंट के लिए ऑफलाइन टिकट बुकिंग का क्या है तरीका?

जिन लोगों को ऑफलाइन टिकट बुक करना है, उनके लिए दिल्ली में कई फिजिकल बूथ और काउंटर उपलब्ध हैं. टिकट बुक करने के लिए आपको अपनी आईडी लेकर इन बूथों या काउंटरों पर जाना होगा, जहां आप पेमेंट करके टिकट सीधे खरीद सकते हैं.

Kumbh Mela Ticket Booking: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, QR कोड से टिकट बुक कर पाएंगे श्रद्धालु

PM Kisan 19th Installment eKYC: जानें ऑनलाइन अपडेट का तरीका, नहीं तो लाभुकों की लिस्ट से कट जाएगा नाम

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola