Block Spam Calls: आपको भी स्पैम कॉल्स करते हैं परेशान? इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सीख ले इन्हें ब्लॉक करना
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Mar 2025 6:19 PM
Spams Calls
Block Spam Calls: स्पैम कॉल्स एक बड़ी परेशानी बन सकती हैं, जो अक्सर दैनिक गतिविधियों में विघ्न डालती हैं और संभावित धोखाधड़ी का कारण बन सकती हैं.
Block Spam Calls: स्पैम कॉल्स हमेशा ही एक बड़ी समस्या रही हैं. मार्केटिंग और प्रमोशनल कॉल्स न सिर्फ रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा डालती हैं, बल्कि कई बार ये धोखाधड़ी का कारण भी बन सकती हैं. ऐसे अनचाहे कॉल्स टेलीमार्केटर्स, रोबोकॉलर्स या स्कैमर्स की ओर से आ सकते हैं. हालांकि, ये कॉल्स परेशान करती हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना या लंबे समय तक फोन को साइलेंट पर रखना भी संभव नहीं है. वहीं, ज्यादा समय तक DND मोड ऑन रखने से डिलीवरी कंपनियों या अन्य जरूरी कॉल्स भी मिस हो सकती हैं. ऐसे में आखिर क्या किया जाए जिससे इस स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सके आइये जानते हैं.
Block Spam Calls: अपने मोबाइल नंबर को NCPR में रजिस्टर करें
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका है अपने नंबर को नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) में रजिस्टर कराना, जिसे पहले नेशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (NDNC) के नाम से जाना जाता था. इस सेवा के जरिए यूजर्स टेलीमार्केटिंग कॉल्स से बच सकते हैं.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Block Spam Calls: टेलीकॉम कंपनियों के जरिए ऐसे करें DND सर्विस एक्टिवटे
अब आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के माध्यम से भी DND (डू नॉट डिस्टर्ब) सेवा को सक्रिय कर सकते हैं:
- Jio: MyJio ऐप पर जाएं > सेटिंग्स > सर्विस सेटिंग्स > डू नॉट डिस्टर्ब. यहां से उन श्रेणियों का चयन करें जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं.
- Airtel: airtel.in/airtel-dnd पर जाएं, अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें, फिर उन श्रेणियों का चयन करें जिन्हें आपको ब्लॉक करना हैं.
- Vi (Vodafone Idea): discover.vodafone.in/dnd पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें और ब्लॉक करने के लिए श्रेणियों का चयन करें.
- BSNL: अपने बीएसएनएल नंबर से “START DND” लिखकर 1909 पर भेजें और ब्लॉक करने के लिए श्रेणियों का चयन करें.
Block Spam Calls: अज्ञात कॉल्स को फिलटर करें
एंड्रॉइड डिवाइस में एक खास फीचर होता है जो अज्ञात या संभावित स्पैम कॉल्स को अपने आप फिलटर कर सकता है.
- फोन ऐप खोलें.
- तीन डॉट्स (मेनू) आइकन पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं.
- “कॉलर आईडी और स्पैम” विकल्प चुनें और “स्पैम कॉल्स फिल्टर करें” तथा “कॉलर और स्पैम आईडी देखें” को चालू करें.
यह भी पढ़े: WhatsApp स्टेटस पर अब डाल सकेंगे म्यूजिक, Instagram वाला फीचर जानें कैसे करें इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










