Check PF Balance on Phone: बिना ऐप या पासवर्ड के, फोन पर ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

Updated:
विज्ञापन

What Is Jio Premium Rate Service Fraud

Check PF Balance on Phone: EPFO अकाउंट होल्डर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक खास नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा.

विज्ञापन

Check PF Balance on Phone: आप यदि अपना पीएफ (PF) बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो अब आपको मोबाइल ऐप या EPFO ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. एक आसान तरीका है जिससे आप घर बैठे ही आसानी से अपना बैलेंस जान सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एक मिस्ड कॉल करना है.

इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल, एसएमएस पर मिलेगी जानकारी

EPFO अकाउंट होल्डर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक खास नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा. इसके बाद EPFO की तरफ से एक SMS आयेगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस के साथ-साथ आखिरी डिपॉजिट की डीटेल्स भी दी जाएगी. मिस्ड कॉल के लिए नंबर है- 9966044425.

मैसेज के जरिये बैलेंस ऐसे चेक करें

आपको इस नंबर पर सिर्फ मिस्ड कॉल करनी होगी और फिर कुछ ही समय में आपको अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस और अन्य डीटेल्स का मैसेज मिल जाएगा. इसके अलावा, अगर आप मैसेज के जरिये बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आपको EPFOHO लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा.

UAN नंबर, OTP को लेकर सावधानी जरूरी

इस जानकारी के साथ ही ध्यान में रखने वाली बात यह है कि UAN नंबर, OTP या अन्य व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें, क्योंकि इससे आप ठगी का शिकार हो सकते हैं. साइबर ठग आपकी ओर से होनेवाली ऐसी ही गलती के इंतजार में रहते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

EPFO Alert: कहीं आपके साथ भी तो फ्रॉड नहीं हो रहा है?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola