बिना एक शब्द टाइप किए मिलेगा हर सवाल का जवाब, Grok का नया फीचर है बड़े काम का

Updated at : 23 Jan 2026 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Grok Voice Mode

Grok Voice Mode

Elon Musk की कंपनी xAI ने Grok में एक नया Voice Mode लॉन्च किया है. अब यूजर्स बिना टाइप किए सीधे कैमरा ऑन करके Grok से रियल-टाइम में चीजों की जानकारी ले सकते हैं. इतना ही नहीं, Grok अब 10 सेकंड के छोटे वीडियो भी बना सकता है.

विज्ञापन

Elon Musk की कंपनी xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok में एक नया फीचर लॉन्च किया है. इसकी जानकारी खुद Elon Musk ने अपने X (पहले Twitter) अकाउंट के जरिए दी है. इस नए फीचर के बाद अब यूजर्स को टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Grok के Voice Mode की मदद से आप सीधे बोलकर AI से बात कर सकते हैं. यानी अब चैटबॉट से बातचीत और भी आसान, मजेदार और नेचुरल होने वाली है.

कैमरे में दिख रही चीजों को बताएगा Grok 

बुधवार दोपहर Elon Musk ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें Grok का ये नया फीचर दिखाया गया. वीडियो में यूजर Grok ऐप खोलता है, फोन का कैमरा ऑन करता है और उसे अपने आसपास की चीजों की तरफ घुमा देता है. इसके बाद Grok सामने दिख रही चीजों को पहचान कर उन्हें रियल-टाइम में समझाने लगता है.

वीडियो शेयर करते हुए Musk ने लिखा है कि Video mode (camera on) यूज करें और Grok की आवाज आपको बताएगी कि आप क्या देख रहे हैं.

यानि अब बस कैमरा ऑन कीजिए, वीडियो मोड एक्टिव कीजिए और Grok Voice आपके सामने मौजूद हर चीज के बारे में आपको आसान भाषा में समझा देगा.

Grok Voice मोड के फायदे

Grok Voice मोड यूजर्स के लिए कई काम के फायदे लेकर आता है. इसमें बार-बार आपको टाइप करने की झंझट नहीं रहती. आप बस बोलकर सवाल पूछ सकते हैं. अगर किसी जगह, चीज या सीन के बारे में आपको समझ नहीं आ रहा, तो कैमरा ऑन करते ही तुरंत उसका एक्सप्लेनेशन मिल जाता है. सीधी बात करें तो अब अलग-अलग चीजें सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वीडियो भी बना कर देगा ग्रोक  

आवाज और कैमरा-बेस्ड इंटरैक्शन के साथ-साथ Elon Musk ने एक और नया अपडेट भी अनाउंस किया है. अब Grok AI 10 सेकंड तक की वीडियो बना सकता है, जबकि पहले इसकी लिमिट सिर्फ 5 सेकंड की थी. Musk के मुताबिक, इस अपग्रेड से वीडियो की क्वालिटी पहले से ज्यादा क्लियर होगी और ऑडियो आउटपुट भी बेहतर मिलेगा. xAI ने यह अपडेट यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए रोलआउट किया है.

यह भी पढ़ें: अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola