IPL से पहले 357 ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर चली चाबुक, 2400 बैंक और UPI अकाउंट सील

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Illegal Gaming Platforms Banned in India / Representational Ai Image

IPL 2025 से पहले इस तरह की कार्रवाई से सरकार अवैध ऑनलाइन गेमिंग को रोकने और देश में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. आम जनता को भी गैरकानूनी गेमिंग प्लैटफॉर्म्स से बचने और सुरक्षित तरीके से गेमिंग का आनंद लेने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

IPL 2025 की शुरुआत से पहले वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DGGI) ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. अब तक 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया गया है, और 2400 बैंक खातों को जब्त किया गया है. इन कंपनियों पर जीएसटी चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है.

700 से ज्यादा विदेशी गेमिंग कंपनियां जांच के घेरे में

लगभग 700 विदेशी ई-गेमिंग कंपनियों की गतिविधियों की जांच चल रही है, क्योंकि उन्होंने भारत में पंजीकरण नहीं कराया और जीएसटी करों की चोरी कर रही हैं. इन कंपनियों ने फर्जी बैंक खातों और जाली दस्तावेजों के जरिये लाखों रुपये का लेन-देन किया.

यह भी पढ़ें: IPL 2025 ओपनिंग मैच: KKR Vs RCB – जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

डीजीजीआई की कार्रवाई में 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक

अवैध गेमिंग प्लैटफॉर्म्स पर शिकंजा कसते हुए, डीजीजीआई ने 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, जिन बैंक खातों को जब्त किया गया है, वे सभी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए थे.

बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को भी चेतावनी

वित्त मंत्रालय ने जनता को विदेशी गेमिंग प्लैटफॉर्म्स से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही, बॉलीवुड सितारों, क्रिकेट खिलाड़ियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी आगाह किया गया है कि वे इन अवैध प्लैटफॉर्म्स का प्रचार न करें, क्योंकि इससे कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

हाईलाइट्स-

IPL 2025 की शुरुआत से पहले भारत सरकार का बड़ा एक्शन

357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट्स को किया गया ब्लॉक

700 से ज्यादा विदेशी गेमिंग कंपनियां जांच के दायरे में

2,400 बैंक खातों को किया गया सील

126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक

बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को सतर्क रहने की सलाह

यह भी पढ़ें: Punjab State Holi Bumper Lottery Result Today 2025: किसका लगेगा 2.5 करोड़ का जैकपॉट? आज होगा पंजाब स्टेट होली बंपर लॉटरी रिजल्ट का ऐलान, जानें पूरी डीटेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola