Google Pixel 10 Vs Pixel 9: डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, कितनी अलग होगी नई फ्लैगशिप सीरीज
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Aug 2025 3:18 PM
गूगल पिक्सल 10 बनाम पिक्सल 9
Google Pixel 10 Vs Pixel 9: आज गूगल अपना नया फ्लैगशिप सीरीज पिक्सल 10 लॉन्च करने वाला है. ऐसे में लॉन्च से पहले ही सीरीज की सारी डिटेल्स लीक हो चुकी हैं. ऐसे में जानिए कितना अलग होगा गूगल का नया सीरीज पिक्सल 9 से.
Google Pixel 10 Vs Pixel 9: Google Pixel 10 Series को लेकर यूजर्स में क्रेज बढ़ता दिख रहा है. हर कोई इस सीरीज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि, आज न्यूयॉर्क में गूगल का बड़ा इवेंट Made by Google आयोजित होने वाला है. जिसमें कंपनी अपने नए सीरीज को लॉन्च करने वाली है. लेकिन भारत में Google Pixel 10 Series 21 अगस्त को लॉन्च होगी. गूगल इंडिया में भी इसके लिए एक खास इवेंट करने वाला है. वहीं, लॉन्च से पहले ही Google Pixel 10 Series की कीमत से लेकर फीचर्स तक लीक हो चुके हैं. ऐसे में Pixel 10 Series की डिजाइन और फीचर्स सब Pixel 9 Series से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद कई लोग सोच रहे हैं कि आखिर इस सीरीज में नया क्या मिलने वाला है. आज हम आपको Pixel 10 और 9 Series के फीचर्स के बीच का अंतर बताएंगे. साथ ही बताएंगे कि Google Pixel 10 Series में क्या खास यूजर्स को मिलेगा.
Google Pixel 10 Series की कीमत
लॉन्च से पहले ही Google Pixel 10 Series की कीमत लीक हो गई है. Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज की शुरुआती कीमत भारत में करीब 91,450 रुपये हो सकती है. वहीं, Pixel 10 Pro की कीमत लगभग 1,11,800 रुपये और Pixel 10 Pro XL की कीमत लगभग 1,32,100 रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, भारत में Pixel 9 को शुरुआती कीमत 79,999 पर लॉन्च किया गया था.
Pixel 10 Vs Pixel 9: डिस्प्ले | Pixel 10 Vs Pixel 9: Display
डिजाइन कि बात करें तो पिक्सल 9 और 10 सीरीज देखने में बिल्कुल एक जैसे हैं. Pixel 9 में 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2700nits तक की पीक ब्राइटनेस, 1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन और 422ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट के साथ 6.3-इंच Actua OLED डिस्प्ले है. शार्प और कलरफुल स्क्रीन के लिए Pixel 9 के डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट भी मिला हुआ है.
वहीं लीक के अनुसार, Google Pixel 10 में LTPO टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.3-इंच का ब्राइट OLED स्क्रीन हो सकता है. पिक्सल 10 में इस बार 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है.
Pixel 10 Vs Pixel 9: कैमरा | Pixel 10 Vs Pixel 9: Camera
पिक्सल 9 के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. साथ ही सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरा 4K वीडियो शूट सपोर्ट कर सकते हैं.
वहीं, लीक के मुताबिक इस बार Pixel 10 में कैमरा और भी एडवांस मिल सकता है. मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP के अल्ट्रावाइड लेंस के अलावा 11MP का थर्ड टेलीफोटो कैमरा हो सकता है.
Pixel 10 Vs Pixel 9: प्रोसेसर | Pixel 10 Vs Pixel 9: Processor
पिक्सल 9 में परफॉर्मेंस के लिए Google Tensor G4 का चिपसेट दिया गया है, जो Android 14 पर रन करता है. पिक्सल 9 बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ AI फीचर्स के लिए भी काफी पावरफुल है.
लीक के मुताबिक, इस बार Pixel 10 में Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो Android 15 पर रन करेगा. इतना ही नहीं, यह AI बेस्ड होने के साथ-साथ फास्ट परफॉर्मेंस देगा. साथ ही कई सारे Gemini AI फीचर और गहरा इंटीग्रेशन पिक्सल 10 में मिल सकता है.
Pixel 10 Vs Pixel 9: बैटरी | Pixel 10 Vs Pixel 9: Battery
27W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पिक्सल 9 में 4700mAh की बैटरी मिलती है. वहीं, लीक के अनुसार Pixel 10 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,970mAh की बैटरी मिल सकती है.
Google Pixel 10 Series से आज उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले सामने आई नए मॉडल्स की कीमत
Google Pixel 10 के आने से पहले Pixel 9 की कीमत हुई धड़ाम, यहां मिल रहा बस ₹10000 में
Redmi 15 5G बनाम Poco M7 Plus 5G: बजट सेगमेंट में बड़ी टक्कर, दमदार कौन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










